उत्तर प्रदेश में सावन को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, प्रशासन ने सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में कांवड़ यात्रा को देखते हुए छुट्टी का ऐलान कर दिया है. प्रशासन ने संदेश को जारी करते हुए कहा कि जनपद की कांवड यात्रा और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. सभी शैक्षणिक संस्थान को 12 अगस्त तक बंद करने का फैसला लिया गया है.
क्यों लिया गया यह फैसला
दरअसल, यह फैसला कांवडियों की सुविधाओं को देखते हुए लिखा गया है. साथ ही आम लोगों की सुविधा और किसी भी तरीके की दुर्घटना के न होने की वजह से लिया गया है. प्रशासन ने संदेश जारी कर कहा है कि सावन का महीना 30 जुलाई से शुरू हो चुका है. भारी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ को लेकर हरिद्वार से लौटते हैं और मेरठ से होते हुए जाते हैं. इन दिनों कांवड़ मार्ग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते है. इसी कारण जिला मजिस्ट्रेट वीके के सिंह ने यह फैसला लिया है.
किन-किन के लिए लागू नियम
दरअसल, यह जनपद के हर एक बोर्ड मदरसा और मान्यता प्राप्त संस्थानों पर लागू है. कक्षा 1 से लेकर 12 तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों में यह नियम लागू है. इस समय में यात्रा में काफी परेशानी आती है. साथ ही एक्सीडेंट होने की खतरा भी रहता है. इसी कारण से ट्रैफिक पुलिस की ओर से यह कदम उठाया गया है. बता दें कि ट्रैफिक पुलिस की ओर से डायवर्जन प्लान भी तैयार किया गया है.
ये भी पढ़ें: प्रशांत किशोर की जीत पर सोनम वांगचुक की पत्नी का सवाल, कहा- क्या जमीन के नीचे की हवा बदल रही है?
