असम के हैलाकांदी जिले में 16 साल की नाबालिग के साथ में नाबालिग और बालिग लड़कों में मिलकर दरिंदगी को अंजाम दिया है. शनिवार रात को नेशनल हाईवे के घर के पास से लड़की की लाश को बरामद किया गया है. नाबालिग के साथ में दरिंदगी इतनी बेरहमी से की गई कि लड़की की शक्ल तक पहचान में नहीं आ पा रही थी. स्थानीय पुलिस ने मामले की क्रूरता को देखते हुए अदालत से अनुरोध किया है कि इस मामले को व्यस्क में ही माना जाए.
पूरा मामला अलोइचोरा इलाके के कटलीचेरा थाना क्षेत्र का है. मामले के समय में पीड़िता का परिवार पास में ही दावत खाने के लिए गया हुआ था. दरअसल, पीड़िता का मोहल्ला ऐसा है कि पूरे सदस्य एक साथ रहते हैं. हालांकि, उस दिन नाबालिग चचेरे भाई से झगड़ा होने के बाद में घर चली गई थी. इसी दौरान उसके साथ में यह दरिंदगी की है.
परिवार जब एक घंटे बाद घर पहुंचा, तो पूरा दृश्य भयावह था. फर्श पर नाबालिग की लाश क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी हुई थी. बर्तनों और दूसरी चीजों से युवती के अंगों को क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई है. पुलिस का कहना है कि आरोपी पीड़िता के घर में सब कुछ जानता था. वह जानता था कि कब कैसे और कहा जाना है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने लोगों से अपील की है कि परिवार की भावना को समझे और जानकारी को इधर उधर साझा न करें. रविवार और सोमवार को भी बड़े पैमाने में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और एनएच-6 को जाम कर दिया.
पुलिस ने मामले की गंभीरता को तुरंत एक्शन लिया है और पांच युवकों को हिरासत में लिया है. सोमवार के दिन भारी हंगामे के बीच तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. चौंकाने वाली बात तो यह है कि सभी की उम्र 17 से 19 साल के बीच की बताई जा रही है. तीनों आरोपियों पर BNS की धारा 65(1), हत्या, नाबालिग से बलात्कार और गंभीर यौन मामलों में केस दर्ज किया गया है.
ये भी पढ़ें: मेरठ प्रशासन का बड़ा फैसला! सावन में यूपी के स्कूल-कॉलेज 12 अगस्त तक बंद
