अभी के समय में यूपी विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है. इस सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी को काफी बड़ा झटका लगा है. दरअसल, समाजवादी पार्टी के विधायक सचिन यादव को आने वाले दो दिनों के विधानसभा सत्र से निष्कासित कर दिया गया है. वह इन दो दिनों तक यूपी विधानसभा के मानसून सत्र में नहीं दिखाई देंगे.
यह जानकारी विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने दी है. उन्होंने सचिन यादव को एक पत्र लिख कहा है कि ‘मुझे यह आपको सूचित करने का निर्देंश दिया गया है कि ‘विधानसभा के दिनांक 04 अगस्त, 2026 के उपवेशन में सदन के द्वारा पारित प्रस्ताव के अनुसार आपको उत्तर प्रदेश विधान सभा की प्रक्रिया तथा कार्य-संचालन नियमावली, 2023 के नियम 299 के उप नियम (1) के अन्तर्गत अपराहन 01:25 बजे से पूरे सत्र के लिए सदन की सेवा से निलम्बित जा रहा हैं. अतः उत्तर प्रदेश विधान सभा की प्रक्रिया तथा कार्य-संचालन नियमावली, 2023 के नियम 299 के उप नियम (1) के अन्तर्गत आप उक्त अवधि में सदन के परिसर, जैसा कि वह उक्त नियमावली के नियम ३ (घ) में परिभाषित है, में प्रवेश नहीं कर सकेंगे तथा सदन व उसकी समितियों की कार्यवाही में भाग नहीं ले सकेंगे.’
पार्टी को विधायक के निष्काषित कर देने की वजह से काफी बड़ा झटका लगा है. इस फैसले के खिलाफ में समाजवादी पार्टी के विधायक सचिन यादव ने नाराजगी जताई है. वह विधानसभा में चौधरी चरण सिंह की मूर्ति के नीचे धरने पर बैठ गए है. वह विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे के दिए पत्र का विरोध करते दिखाई दिए है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस की चपेट में! 12 यात्री और क्रू मेंबर घायल…
