जंतर-मंतर पर हुए प्रोटेस्ट में अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. एंगमो ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज नेता प्रशांत किशोर की जीत पर खुशी जताई है. उन्होंने अपनी खुशी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सवालों को पूछकर जाहिर की है. गीतांजलि ने एक्स पर बांकीपुर की जनता से सवाल पूछे और साथ ही जंतर मंतर प्रोटेस्ट को भी उसका श्रेय दिया है.
सोशल मीडिया एक्स पर गीतांजलि ने लिखा कि प्रशांत किशोर ने BJP के गढ़ बांकीपुर में भारी मत के साथ शानदार जीत हासिल की है. क्या हवा बदल रहे ही? पहले प्रोटेस्ट से इस्तीफा हुआ. इसके पता चलता है कि एक परिणाम क्रांति नहीं लाती है, लेकिन छोटी-छोटी दरारों से संकेत मिलता है कि जमीन के नीचे की हवा बदल रही है. भारत की सियासत के नए व्याकरण तय होने शुरू हो गए है? क्या अच्छे दिन अब जल्द ही आने वाले हैं?
3 अगस्त के दिन प्रशांत किशोर ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत
दरअसल, प्रशांत किशोर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली हुई सीट बांकीपुर में चुनाव के लिए उतरे थे. वह पहली बार उम्मीदवार के रूप में चुनाव में उतरे थे. वह ऐसे गढ़ में चुनाव में उतरे जहां से उनकी जीत दर्ज होना थोड़ी नामुमकिन सा लग रहा था. भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार के रूप में नीरज सिन्हा को चुना था. तो वहीं, राष्ट्रीय जनता दल ने रेखा गुप्ता को चुना था. प्रशांत किशोर ने दोनों को पीछे पछाड़ इस चुनाव को जीता. बीजेपी के प्रत्याशी और उनके वोटों में 19,324 मतों का अंतर था. बीजेपी का राज अब 30 साल बाद खत्म हो चुका है.
ये भी पढ़ें: समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका, यूपी विधानसभा से सपा विधायक सचिन यादव निलंबित… परिसर में हंगामा
