थाईलैंड के फुकेट से आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में अचानक से ही टर्बुलेंस होने की खबर सामने आ रही है. इस टर्बुलेंस के कारण 12 यात्री और क्रू मेंबर के सदस्य घायल हुए है. यह टर्बुलेंस 4 अगस्त दिन मंगलवार को फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट में हुआ है. अचानक ही विमान कुछ समय के लिए नीचे की ओर आने लगी थी. हालांकि, बाद में उस पर किसी तरीके से नियंत्रण पा लिया गया.
एयरलाइन की दी ताजा जानकारी के मुताबिक, विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतर चुका है. उसमें से सभी यात्री एवं क्रू मेंबर को बाहर निकाल लिया गया है. कोई भी व्यक्ति उसमें गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है. कुछ यात्री और क्रू सदस्य घायल हो गए है. यह टर्बुलेंस फ्लाइट AI-2379 में हुआ है. गंभीर रूप से घायल लोगों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है ताकि उनकी देखभाल की जा सकें.
क्लियर एयर टर्बुलेंस की चपेट में आया विमान
दरअसल, विमान के साथ ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वह ‘क्लियर एयर टर्बुलेंस’ के चपेट में आ गई थी. इस टर्बुलेंस में बारिश, बादल या तूफान नहीं होता है. इसी कारण से पायलट को समझने में मुश्किलें होती है. यह झटका अचानक ही लोगों को आसमान में लगता है. पायलट ने विमान को लेकिन कंट्रोल कर लिया है. इसी कारण से बड़ा हादसा नहीं हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार, विमान को मामूली सा नुकसान हुआ है. कोई भी ऐसी अनहोनी नहीं हुई है. विमान दिल्ली में सुरक्षित लैंड हो चुकी है.
ये भी पढ़ें: भिवंडी पेपर लीक में बड़ा खुलासा! जूते के तलवों में छिपाकर बाहर निकाले TET पेपर
