दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार के दिन पर नौवीं कक्षा की छात्राओं को साइकिल बांटा है. आए दिन वह छात्राओं के लिए कुछ न कुछ काम करते हुए दिखाई दे रही है. आज के दिन भी ऐसा ही कुछ करते नजर आई है. दरअसल, शुक्रवार को पूर्वी विनोद नगर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उन्होंने छात्राओं को साइकिल देने का काम किया है.
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के संग इस काम के समय में दिल्ली के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और शिक्षा मंत्री आशीष सूद भी सम्मिलित थे. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लोगों को संबोधित करने का काम भी किया है. सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि ‘हमने दिल्ली के सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही छात्राओं को साइकिल वितरीत किया है. छात्राओं को विद्या वाहिनी साइकिल बांटते ही उनमें खुशी की लहर भी दौड़ गई है. यह साइकिल उनके सम्मान का माध्यम बनेगी. साथ ही उन्हें सुरक्षित रूप से स्कूल भी आने जाने में हेल्प करेंगी.’
योजना के तहत 3,000 साइकिलें
अधिकारियों के बताया कि इस योजना के तहत अभी तक 3,000 साइकिलें बांटी जा चुकी है. अगले महीने पूरी योजना के साथ में दिल्ली के हर एक स्कूल में पढ़ाई कर बेटियों को 1.40 लाख साइकिलें वितरित करने का लक्ष्य साधा गया है.
किस उद्देश्य से बांटी जा रही साइकिलें…..
साइकिल बांटने का मुख्य उद्देश्य है कि छात्राओं को स्कूल आने जाने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े और वे आसानी से स्कूल आ जा पाए. इससे उन्हें स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहन भी मिलेगा. साथ ही वह पढ़ाई कर आत्मनिर्भर बनेगी और अपना भविष्य उज्ज्वल करेंगी.
ये भी पढ़ें: अभिजीत दीपके, उनके पिता और कपिल सिब्बल की बढ़ीं मुश्किलें! RTI एक्टिविस्ट ने दर्ज कराई 3 बड़ी शिकायतें
