आज एक बड़े केस का फैसला सुनाया गया है. दरअसल, कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 में दिल्ली दंगे के दौरान IB अधिकारी अंकित शर्मा को मारने के मामले में ताहिर हुसैन समेत 5 लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई है. सालों के इंतजार के बाद में अंकित शर्मा के परिवार वालों को इंसाफ मिला है. ऐसे में ताहिर हुसैन को उम्र कैद की सजा मिलने पर उसने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है.
स्थानीय अदालत की ओर अपनाने वाले है रूख
मीडिया से बातचीत के दौरान में ताहिर हुसैन के कहा है कि मुझे हाईकोर्ट से न्याय मिलेगा. उम्र कैद की सजा मिलने के बाद भी ऐसे बयान आने से साफ पता चल रहा है कि ताहिर अब स्थानीय अंदालत की ओर अपना रूख अपनाने वाला है. बता दें कि मामला काफी संवेदनशील था. अंकित शर्मा की काफी निर्मम तरीके से हत्या की गई थी. मारने के बाद भी उसके शव के साथ में क्रूरता से पेश आया गया था. हत्या करने के बाद सबूतों को मिटाने के लिए शव को घसीटकर नाले में फेंका गया था.
राजनीतिक हलचक में दिखी तेजी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ पता लगा रहा था कि काफी क्रूरता से हत्या की गई है. ऐसे में बता दें कि राजनीतिक गलियारों में काफी जमकर प्रतिक्रियाएं हो रही है. BJP नेता और दिल्ली अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के कहा कि ‘हत्या के आरोपों में गिरफ्तारी के बाद भी, AAP के नेताओं ने, जिसमें खुद अरविंद केजरीवाल शामिल हैं – लंबे समय तक उनका समर्थन किया और उन्हें बचाने की कोशिश की. असल में, AAP के लोग अराजकतावादी हैं.’
ये भी पढ़ें: अभिजीत दीपके, उनके पिता और कपिल सिब्बल की बढ़ीं मुश्किलें! RTI एक्टिविस्ट ने दर्ज कराई 3 बड़ी शिकायतें
