झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर प्रदेश सरकार झुक गई है. सीएम हेमंत ने मीडिया के सामने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने TDPL की ओर से कराई गई सभी परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया है.
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार प्रदर्शनकारी छात्रों के सामने झुकती दिखाई दे रही है. आपको बता दें कि प्रदेश सरकार ने TDPL की ओर से कराई गईं सभी परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला ले लिया है. टीडीपीएल की ओर से JSSC- CGL की परीक्षाएं भी कराई गई थी जिसे सरकार ने रद्द करने का फैसला किया है. हालांकि, प्रदर्शनकारी छात्र अभी भी CBI जांच की मांग को लेकर अड़े हैं.
आपात बैठक में हुआ फैसला
आपको बता दें कि JPSC-JSSC परीक्षा में हुई अनियमियत्ता और गड़बड़ियों को लेकर पिछले 24 दिनों से रांची से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन पर बैठे छात्रों के मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंत्रालय में कैबिनेट के मंत्रियों के साथ आपात बैठक की है. जिसके बाद सीएम हेमंत मीडिया के सामने आए और ऐलान किया कि सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है.
विशेष सत्र बुलाएंगे- सीएम हेमंत
उन्होंने कहा कि हम छात्र हितों को लेकर कड़ा कानून बनाएंगे. रिफॉर्म को लेकर IAS अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में रिफॉर्म कमिटी भी बनाई जाएगी. हम जल्द ही केंद्र सरकार द्वारा MMDR एक्ट में किए गए संशोधनों पर चर्चा करने के लिए एक बैठक करेंगे. सीएम ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो हम इस मुद्दे पर विचार करने के लिए एक विशेष सत्र भी बुला सकते हैं.
रिफॉर्म के लिए कमेटी बनाने का फैसला
जानकारी के मुताबिक झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार रिफॉर्म में पारदर्शिता के साथ काम करेगी. परीक्षा कैसे होनी चाहिए इसका पहले से ही SOP बना हुआ है. अगर SOP का पालन होता तो ये गड़बड़ियां नहीं होती. उस रिफॉर्म में कुछ और बेहतर चीजें जोड़ी जाएंगी. रिफॉर्म के लिए IAS अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी बनाने का फैसला लिया गया है.
