उत्तराखंड के रामनगर में टाइगर और बाकी जंगली जानवर होने की खबरें कई बार सामने आती रहती हैं. एक बार फिर से रामनगर का इलाका टाइगर अटैक के कारण दहशत में आ गया है. रामनगर वन प्रभाग की कोटा रेंज के पाटकोट में टाइगर के हमले के कारण एक व्यक्ति की मौत की घटना सामने आई है.
बाघ के हमले से युवक की मौत
उत्तराखंड का रामनगर इलाका जंगलों से घिरा हुआ है, जिसके चलते यहां कई बार जंगली जानवरों के हमलों की घटनाएं सामने आती रहती हैं. एक बार फिर से रामनगर में टाइगर अटैक की घटना ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है. पाटकोट में बाघ के हमला करने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, मरने वाले व्यक्ति की पहचान बिहार से आए एक मजदूर के रूप में हुई है.
मौके पर पहुंचे अधिकारी
टाइगर अटैक की इस घटना के बाद में गांव और आसपास के इलाकों में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है. गांव के लोगों ने वन विभाग के खिलाफ काफी नाराजगी दिखाई है और सुरक्षा को लेकर सवाल किए हैं. बाघ के हमले की सूचना मिलने के बाद में वन विभाग के साथ में प्रशासन और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची हैं. घटनास्थल पर पहुंचने के बाद में अधिकारियों को गांव के लोगों के गुस्से का बुरी तरह से सामना करना पड़ा.
मृतक के परिवार को मुआवजा देने की ग्रामीण कर रहे मांग

गांव के लोगों का कहना है कि इलाके में पहले से ही बाघ के मौजूद होने की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन उसके बाद भी प्रशासन ने किसी भी तरह की सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम और निगरानी की व्यवस्था नहीं की, जिसके चलते ही बाघ ने युवक पर हमला किया और उसकी जान चली गई. गांव के गुस्साएं लोगों की मांग है कि बाघ को जल्दी पकड़ा जाए और मृतक के परिवार को मुआवजा दिया जाए. वन विभाग ने इलाके में निगरानी को बढ़ा दिया है और जंगल से लगे हुए गांवों में अलर्ट भी जारी किया है.
इलाके में हाई अलर्ट जारी
वन विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने को कहा है, वन विभाग ने गांव के लोगों को अकेले जंगल और उसके आसपास के क्षेत्रों में जाने से मना किया है. रामनगर वन प्रभाग के DFO ध्रुव मर्तोलिया ने बताया है कि पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी किया गया है. उन्होंने कहा है कि बाघ के ऊपर नजर रही जा रही है और उसे पकड़ने के लिए प्रयासों को तेज कर दिया है. DFO ध्रुव मर्तोलिया का कहना है कि वन विभाग की टीमें कैमरा ट्रैप और गश्ती दल की मदद से बाघ की लोकेशन को ट्रैक कर रही हैं और जल्दी ही बाघ को पकड़ लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें- बिहार में करीबी दोस्त बन गया कातिल, अपने ही 2 दोस्तों की कर दी हत्या, एक को दफनाया तो दूसरे को खेत में फेंका
