कई बार ट्रेन की टिकट बुक होने की शुरूआत होते ही सभी सीट उसी दिन भर जाती है. ऐसा ज्यादातर तब देखा गया है, जिस समय त्योहार जैसे दीवाली, होली और छठ आने वाले होते हैं. कई लोगों ने रेलवे से इसकी शिकायत की थी कि ट्रेन की टिकट बुक होने के शुरूआत होते ही कई दलाल इन्हें पहले ही खरीद लेते हैं. ये दलाल फिर इन्हीं टिकट को महंगा करके आम जनता को बेच देते हैं. हालांकि, इसी को रोकने के लिए आईआरसीटीसी ने एक नया नियम लागू किया था, जिसको तीन चरणों में किया जा रहा है. इसका पहला चरण 2025 में पूरा किया जा चुका है. जानें बाकी के चरणों में कैसे आप इसका लुफ्त उठा सकते हैं.
कैसे उठा सकते हैं नियम का फायदा?
इस नियम का फायदा उठाने के लिए आपको सबसे पहले अपने आधार कार्ड को इनकी ऑफिशियल वेबसाइट से कनेक्ट करना होगा. उसके बाद MY PROFILE वाले सेक्शन में जाकर आधार KYC वाले ऑप्शन को चुनकर अपनी सभी डिटेल को भरना है.
कब हुआ था पहला चरण
हालांकि, इसका पहला चरण 29 दिसंबर 2025 को पूरा किया था, जिसमें 8 से 12 बजे के बीच तक ट्रेन की टिकट को बुक करने के लिए विंडो को खोला गया था. इसका दूसरा चरण 5 जनवरी 2026 यानी आज है. आज के लागू नियम में इसकी समय सीमा को बढ़ाया गया है. सुबह 8 से 4 बजे तक लोग टिकट को बुक कर सकते थे. वह लोग जो आधार कार्ड को बिना लिंक किए टिकट बुक करना चाहते थे. उनके लिए 4 बजे के बाद टिकट को बुक करने के लिए पोर्टल को खोला जाएगा.
तीसरी चरण का लोगों को इंतजार
इसके बाद तीसरा चरण 12 जनवरी को लागू होगा. इसमें समय सीमा 12 बजे तक की जाएगी. यानी रात 12 बजे तक टिकट को बुक कर सकते हैं.
पहले टिकट को बुक करने वालों को एडवांस रिजर्वेशन पीरियड कहा जाता है. पहले यह बुकिंग 120 दिन पहले शुरू हो जाती थी लेकिन बाद में इसे घटाकर 60 दिन कर दी गई थी. टिकट को बुक करने का पहले दिन जिसे ओपनिंग-डे कहते हैं. उसी दिन इस नियम को लागू किया जाएगा. फर्जी सॉफ्टवेयर और टिकट दलालों से बचने और ज्यादा से ज्यादा आधार लिंक यूजर टिकट को बुक कर सके इसलिए रेलवे ने इन नियमों को बनाया है.
