पीएम मोदी ने 20 स्पेस स्टार्टअप्स के CEOs से बातचीत कीहै. उन्होंने युवाओं की हिम्मत और सरकार पर उनके भरोसे की सराहना की. बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत में टैलेंट की कमी नहीं है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के स्पेस स्टार्टअप्स की जमकर तारीफ की है. उन्होंने देश के 20 स्पेस स्टार्टअप्स के सीईओ और फाउंडर्स से बात की. इस दौरा. उन्होंने कहा कि भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. भारत ने स्पेस सेक्टर में बहुत कुछ हासिल किया है. आप जोखिम उठाइए, सरकार आपके साथ है. इस दौरान पीएम मोदी ने देश में ऐसा माहौल बनाने की बात कही जिससे दुनिया भर की प्रतिभाएं भारत की ओर आकर्षित हों.
अपने फैसले पर डटे रहें- पीएम मोदी
बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आपने एक नए क्षेत्र में हिम्मत दिखाई है. सबसे बड़ी बात यह है कि आपने सरकार पर भरोसा किया है. उन्होंने कहा कि मेरा हमेशा से यही सोचना रहा है कि हम जो फैसला लें, उस पर डटे रहें. बार-बार फैसले न बदलें. पीएम मोदी के बातचीत करते हुए कहा कि जो लोग जोखिम उठाने को तैयार होते हैं, वे निश्चिंत रहते हैं. अगर उनकी गलती से कुछ गलत हो जाए तो बात अलग है, लेकिन कोई उनका साथ नहीं छोड़ेगा.
हम लागत के मामले में सस्ते
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें ऐसा माहौल और व्यवस्था बनानी चाहिए कि जब दुनिया अंतरिक्ष क्षेत्र के बारे में सोचे, तो सबसे पहले भारत की ओर देखे. किसी भारतीय स्टार्टअप या भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी से जुड़ना चाहिए. उन्होंन कहा कि हम इस पूरी प्रतिभा को चुंबक की तरह खींच सकते हैं. यह हमारे लिए बहुत बड़ी ताकत बन सकती है. भारत लागत के मामले में बहुत सस्ता है, लेकिन प्रतिभा की गुणवत्ता पर कोई शक नहीं है और हमारे देश के लोगों में जोखिम लेने की क्षमता ज्यादा है. उन्होंने अटल टिंकरिंग लैब्स के साथ मिलकर काम करने की भी बात कही.
20 स्टार्टअप्स हुए शामिल
जानकारी के मुताबिक इस बैठक में 20 स्टार्टअप्स के सीईओ और संस्थापक शामिल हुए. इनमें स्काईरूट एयरोस्पेस, अग्निकुल कॉसमॉस, पिक्सल, ध्रुवा स्पेस, गैलेक्सीआई, पियरसाइट, बेलाट्रिक्स एयरोस्पेस और दिगंतारा जैसे कई स्टार्टअप्स शामिल हैं.
