UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी तेज बारिश के बीच राहत भरी खबर सामने आई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक रक्षाबंधन के दिन यानी 28 अगस्त को प्रदेश में भारी बारिश की संभावना कम है. मौसम विभाग ने पूरे उत्तर प्रदेश के लिए किसी भी तरह का भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है.अगर आप घर से बाहर निकलने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको पहले मौसम अपडेट जरूर देख लेना चाहिए. जानिए आपके शहर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है और कब एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होगा?
पूर्वी यूपी व पूर्वांचल में हल्की बारिश
पश्चिमी यूपी की तुलना में पूर्वी उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) में बारिश की सक्रियता थोड़ी अधिक रहेगी. वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, अयोध्या और देवरिया जैसे जिलों में छिटपुट बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। दक्षिण व बुंदेलखंड क्षेत्र: बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर के आसपास हल्की से मध्यम बौछारें गिर सकती हैं.
पूर्वी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश
हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश तथा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वांचल में बारिश की गतिविधियां पश्चिमी यूपी की तुलना में अधिक रहने की संभावना है.
पश्चिमी यूपी में मौसम रहेगा अपेक्षाकृत शांत
मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, सहारनपुर और आसपास के जिलों में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने का अनुमान है. बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है, लेकिन व्यापक बारिश की संभावना नहीं है। कुछ स्थानों पर हल्की फुहारें पड़ सकती हैं.
मानसून में सुस्ती के संकेत
28 अगस्त के बाद मानसून की रफ्तार में और अधिक नरमी आ सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी और उमस का अहसास हो सकता है।
