महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुले तेल की बिक्री को लेकर बड़ा फैसला किया है. उन्होंने व्यापारियों को एक साल की अस्थायी छूट देने का फैसला किया है. सरकार अब FDA और व्यापारियों की संयुक्त समिति बनाएगी.
महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने खुले तेल की बिक्री को लेकर फैसला लिया है. सरकार ने व्यापारियों को एक साल की अस्थायी छूट देने का बड़ा फैसला किया है. आपको बता दें कि इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की. मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2011 में खुले तेल की बिक्री को लेकर कानून बनाया गया था और तेल की गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण है.
सरकार बनाएगी समिति
हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आज भी बड़ी संख्या में गरीब लोग खुले तेल की खरीदारी करते हैं. इसलिए कानून का पालन कराने के साथ-साथ आम लोगों और पारंपरिक कारोबारियों की परेशानी का भी समाधान निकालना भी जरूरी है. बताया जा रहा है कि सरकार अब FDA और व्यापारियों की संयुक्त समिति बनाएगी. यह समिति तय करेगी कि पारंपरिक कारोबारियों को कानून का पालन करने के लिए अपने कारोबार में किस तरह के बदलाव करने होंगे.
व्यापारियों की मदद भी की जाएगी
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकार ने व्यापारियों की हित के बारे में सोचते हुए एक साल की अस्थायी छूट देने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि इस दौरान जरूरत पड़ने पर व्यापारियों की मदद भी की जाएगी. सरकार व्यापारियों की हर जरूरत को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है.
दोबारा नहीं बढ़ाया जायेगा समय
मुख्यमंत्री ने इस दौरान साफ कहा कि एक साल के बाद दोबारा समय नहीं बढ़ाया जाएगा और सभी को कानून का पालन करना होगा. इस एक साल में व्यापारियों को अपने बिजनेस को नए नियमों के मुताबिक ढालना होगा. इसके लिए व्यापारियों को जागरूक भी किया जाएगा.
