तमिलनाडु के रानीपेट जिले में रोस्टोरेंट मैनेजर की कार में AC चलाकर सोने के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान मुरली के रूप में की गई है. मृतकअपने पिता से मिलने वल्लाजापेट आया था.
तमिलनाडु के रानीपेट जिले से एक हैरान कर देने घटना सामने आई है. जिले के वल्लाजापेट में एक रोस्टोरेंट के मैनेजर की मौत कार में AC चालू करके सोने के दौरान दम घुटने से हो गई. मृतक की पहचान 42 साल के मुरली के रूप हुई है. बताया जा रहा है कि मृतक चेन्नई के एक निजी रोस्टोरेंट में मैनेजर के रूप में कार्यरत था. मृतक मुरली रानीपेट जिले के वल्लाजापेट के रहने वाले थे.
कार के अंदर बेसुध मिले मुरली
जानकारी के मुताबिक मृत. अपने परिवार के साथ पिछले 15 सालों से चेन्नई में रह रहे थे. मुरली अपने पिता से मिलने वल्लाजापेट गए थे. वहां वो कार में AC चालू करके सो गए. जब काफी देर तक मुरली कार से बाहर नहीं निकले तो उनके पिता को शक हुआ. इसके बाद उन्होंने कार खोलकर देखी. उस समय मुरली कार के अंदर बेसुध पड़े थे, उसकी सांसें रुकी हुई थीं और वह कुछ बोल भी नहीं पा रहे थे.
अस्पताल लेकर पहुंचे पिता
बेटे को इस हालत में देखकर उनके पिता को धक्का लगा जिसके बाद वे आसपास के लोगों की मदद से बेटे को उठाकर एंबुलेंस से वल्लाजापेट सरकारी अस्पताल ले गए. हालांकि वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि मुरली की मौत हो चुकी है. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. घटना की जानकारी मिलने पर मुरली की पत्नी प्रिया ने वल्लाजापेट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस कर रही जांच
मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक जब कार का AC चालू था तो उसके एग्जॉस्ट से निकलने वाली जहरीली गैस कार्बन मोनोऑक्साइड कार में घुस गई. इसी कारण मुरली का दम घुट गया और उनकी मौत हो गई.
