2019 में दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा का शुरू की थी. इसको गुलाबी टिकट योजना के नाम से भी जाना जाता है. इस योजना से महिलाओं को सफर करने में काफी ज्यादा सुविधा मिली थी. लाखों महिलाओं को समय के साथ खर्चा भी बचा था. हाल ही में जैसे-जैसे समय बढ़ता गया सिस्टम में दिक्कतें भी सामने आने लगी थी. कागजी टिकट होना, बाहर के लोगों का फायदा उठाना और टिकट का गलत यूज होना. इसी से निपटने के लिए दिल्ली सरकार पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड योजना 2026 लेकर आई है.
क्या है यह योजना?
बता दें कि इस योजना के अनुसार महिलाओं को गुलाबी पेपर टिकट की बजाए एक डिजिटल स्मार्ट कार्ड देगी. इससे वह डीटीसी और क्लस्टर वाली बसों में मुफ्त यात्रा कर पाएंगे. हालांकि, इस योजना के कारण महिलाओं के मन में कई सवाल है. महिलाओं के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस कार्ड को बनवाने के लिए कोई एज लिमिट दी जाएगी या इसके कुछ अलग नियम होंगे.
कैसे उपयोग होगा यह कार्ड
यह मेट्रो कार्ड की तरह की काम करेगा. बस में जब आप चढ़ रहे होंगे. उस समय आपको कंडक्टर के पास में रखी ETM मशीन पर टैप करना होगा. इस डिजिटल स्मार्ट कार्ड से अभी तक जो भी दिक्कतें आ रही थी. वह दूर होगी. दिल्ली सरकार कई जगहों पर काउंटर खुलवा रही है, जिससे लोगों को पिंक सहेली कार्ड बनवाने में सुविधा होगी. आगे ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा शुरू की जा सकती है. सरकार का प्लान DM, SDM, CSC और DTC पर चयनित ब्रांच खोलने का है.
क्या ऐज लिमिट है पिंक सहेली कार्ड बनवाने की?
पिंक सहेली कार्ड बनवाने के लिए एज लिमिट को तय किया है. इस योजना में सभी महिलाएं साथ ही साथ ट्रांसजेंडर महिलाएं इस कार्ड के लिए आवेदन भर सकती है. हालांकि, उम्र की सीमा को भी निर्धारित किया गया है. वह बच्चियां जिनकी एज 12 साल से कम है. वह इसका आवेदन नहीं कर सकती है.
एज के अलावा और क्या है नियम
- आप इस योजना का लाभ तब ही उठा पाएंगे जब आप दिल्ली के स्थानीय निवासी होंगे.
- NCR में रहने वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल सकता है.
- आपके आधार कार्ड पर अगर दिल्ली का पता है. तब ही आप इस योजना का लाभ उठा पाएंगे.
- आप कितना भी कमाते हो. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. गरीब, अमीर या मध्यम वर्ग सभी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की अब खैर नहीं, अमित शाह की अध्यक्षता में हुई हाई-लेवल बैठक।
