SSC exam calender 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवा लाखों समय से (SSC) स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के कैलेंडर के इंतजार में थे. SSC की परीक्षाओं से हजारों युवाओं को अलग-अलग विभागों में नौकरी मिलती है. इसी बीच इन युवाओं लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि SSC ने अपने Exam calender 2026 को जारी कर दिया है. इस कैलेंडर में पूरी साल में होने वाली परीक्षा और उनको किस दिन करवाया जाएगा. इसकी संभावित तारीख दी होती है.
कितनी परीक्षाएं होने की संभावना
नए कैलेडंर के मुताबिक SSC 12 बड़ी परीक्षाओं का आयोजन कर सकता है. इनसे कुल 80 हजार से अधिक पदों पर भर्ती करवाई जाएंगी. इन युवाओं को परीक्षा देने के लिए 10वीं, 12वी या ग्रेजुएशन होना जरुरी माना जाएगा. अर्थात अगर आप 10वीं पास है फिर भी इन परीक्षाओं को दे सकते हैं. अगर आप 12वीं पास है फिर भी इन परीक्षाओं को देने के लिए एलिजिबल माने जाएंगे.
आवेदन प्रक्रिया
आप इन एग्जामों के लिए ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें स्टाफ सेलेक्शन की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है. फार्म भरते समय आवेदकों को साइट में मांगी जाने वाली सारी जानकारियों को भरना है. इन आवेदन को भरते समय आपको अपनी सारी निजी जानकारियों को भरना है. हालांकि, फार्म भरते समय इस चीज का जरूर ध्यान रखें की आप उसमें भर रहीं सारी जानकारियों को सही से भर रहे हैं. आपकी छोटी सी गलती इसमें बड़ी साबित हो सकती है.
परीक्षा की शुरूआत कब से हो सकती है?
- SSC के कैलेंडर के मुताबिक सभी सरकारी परीक्षाओं की शुरूआत मार्च महीने से शुरू होगी.
- JSA, UDC, SSA, LDC और ASO जैसे एग्जाम मार्च में होने की सभावना हो सकती है. यह परीक्षा दूसरे पदों पर जाने वाले विभागीय कर्मचारियों के लिए होती है.
- SSC CGL की परीक्षा को 2026 में मई या जून के महीने के बीच कराई जा सकती है. यह परीक्षा विभाग के उन कर्मचारियों के लिए थी, जो बड़े-बड़े दफ्तरों में काम पाना चाहते हैं.
- हालांकि, SSC ने कैलेंडर में दी गई तारीखों के चेंज होने की बात कहीं है. किसी भी कारण से इनमें बदलाव लाया जा सकता है. इसी कारण से इनकी अधिकारिक वेबसाइट पर हमेशा चेक करते रहें.
ये भी पढ़ें: मुंबई के गोरेगांव में घर में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, मृतकों में 12 साल का बच्चा भी शामिल
