राजधानी दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने फिटनेस इन्फ्लुएंसर रोहित खत्री की जिम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है. इस मामले की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पोस्ट पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
पश्चिम विहार इलाके में जिम पर फायरिंग
राजधानी दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे फिर एक बार एक्टिव नजर आ रहे हैं. अवैध वसूली और रंगदारी मांगने के चालते लोगों को धमकाने और डराने का कम जब-तब ये लोग करते रहते हैं. दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में लॉरेंस बिश्नोई के कुछ गुर्गों ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि पश्चिम विहार इलाके में मौजूद एक जिम के ऊपर फायरिंग की गई है.
फिटनेस इन्फ्लुएंसर की जिम पर फायरिंग
फिटनेस इन्फ्लुएंसर रोहित खत्री की जिम के ऊपर फायरिंग की घटना सामने आई है. सोशल मीडिया पर इस गोलीकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के द्वारा ली गई है. हालांकि पुलिस पूरे मामले को देखते हुए, सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर रही है. आपको बता दें कि रोहित खत्री एक फिटनेस इन्फ्लुएंसर हैं और सोशल मिडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है.
अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार में RK फिटनेस नाम से मौजूद एक जिम पर कुछ अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है. इन बदमाशों ने जो भी गोलियां चलाईं, वे सभी जिम के शीशों पर लगीं है. हालांकि घटना में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है. इस पूरे गोलीकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है.
रणदीप मलिक ने ली घटना की जिम्मेदीरी
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े रणदीप मलिक नाम के एक शख्स ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि रोहित खत्री की जिम पर जो फायरिंग हुई है, वह मैंने यानी रणदीप मलिक और अनिल पंडित यूएसए ने करवाई है. रणदीप ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उसने रोहित को कॉल किया था, लेकिन उसने कॉल नहीं उठाया था. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रणदीप मलिक ने धमकी देते हुए कहा है कि अगर अगली बार फोन नहीं उठाया, तो उसको धरती से उठवा देंगे.
