उत्तर प्रदेश में रहने वाले बिजली उपभोक्ताओं के लिए काफी अच्छी खबर आई है. उत्तर प्रदेश में अब बिजली कनेक्शन लेना काफी सस्ता हो गया है. उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने पूरे प्रदेश के लिए अपनी नई कॉस्ट डाटा बुक लागू की है.
उत्तर प्रदेश में सस्ता हुआ बिजली कनेक्शन
उत्तर प्रदेश के सभी बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है. अब प्रदेश में नए तौर से बिजली का कनेक्शन लेना पहले के मुकाबले काफी सस्ता हो गया है. नई व्यवस्था के चलते अब 1 से 2 किलोवाट का बिजली कनेक्शन लेने के लिए लागत आधी हो गई है. UPPCL की नई कॉस्ट डाटा बुक से उपभोक्ताओं को करीब 50% तक की बचत का फायदा मिलेगा. इस बदलाव को छोटे और मध्यम आय वाले लोगों के लिए काफी मददगार माना जा रहा है.
उपभोक्ताओं को 50% तक का फायदा
पहले उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को 1 से 2 किलोवाट का घरेलू कनेक्शन लेने के लिए लगभग 6,400 रुपए देने होते थे, लेकिन अब UPPCL की नई कॉस्ट डाटा बुक के चलते 1 से 2 किलोवाट के घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए सिर्फ 3,198 रुपए का खर्च आएगा. इसका मतलब है कि घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को लगभग 50% तक की बचत होगी.
स्मार्ट प्रीपेड मीटर की लागत भी कम
UPPCL ने नई व्यवस्था के तहत कनेक्शन चार्ज को सस्ता करते हुए स्मार्ट प्रीपेड मीटर की लागत को भी काफी कम कर दिया है. नई व्यवस्था के मुताबिक स्मार्ट मीटर से जुड़े हुए इंस्टॉलेशन चार्ज और सामग्री को भी विचारशील किया गया है. इसकी मदद से उपभोक्ताओं के ऊपर ज्यादा आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा. स्मार्ट प्रपेड मीटर की मदद से बिजली की खपत पर अच्छा नियंत्रण होता है और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.
यह भी पढ़ें- केरल में अजीबोगरीब घटना! स्कूटर फिसलने से चली गोली, मौके पर हुई वकील की मौत
नई व्यवस्था को क्यों किया गया है लागू?
इस नई कॉस्ट डाटा बुक को कई कारणों के चलते लागू किया गया है. UPPCL के मुताबिक पुरानी कॉस्ट डाटा बुक के अंदर कई दरें आउटडेटेड हो गई थीं. UPPCL के मुताबिक इस नई व्यवस्था को कई कारणों से लागू किया गया है. जैसे-
- बिजली कनेक्शन के प्रोसेस को आसान और सस्ता बनाया जा सके.
- लोग वैलिड बिजली कनेक्शन का इस्तेमाल करें.
- बिजली चोरी को रोका जा सके.
नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं को क्या फायदा?
इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद में बिजली उपभोक्ताओं को कई फायदे मिलेंगे. जैसे-
- कम लागत में बिजली का नया कनेक्शन मिल जाएगा.
- स्मार्ट प्रीपेड मीटर की मदद से बिजली बिल के ऊपर नियंत्रण रख पाएंगे.
- गांव और शहरी दोनों इलाकों को एक जैसा लाभ मिलेगा.
- बिजली कनेक्शन लेने के प्रोसेस को बढ़ावा मिलेगा.
यह भी पढ़ें- सुबह-सुबह कांपी उत्तराखंड की धरती, बागेश्वर में महसूस हुए भूकंप के झटके, जानें क्या थी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता
