केरल से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. केरल के कोट्टायम में एक वकील की गोली लगने से मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक वकील अपने स्कूटर से जा रहा था और रोड पर उसका स्कूटर फिसल गया. जिसके बाद वकील की बंदूक चल गई और उसकी मौत हो गई.
केरल में अजीबोगरीब घटना
केरल के कोट्टायम से एक बेहद अजीबोगरीब घटना सामने आई है. इस घटना में एक वकील की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक वकील का स्कूटर फिसल गया. जब वकील का स्कूटर फिसला उस दौरान वकील के पास मौजूद बंदूक से गोली चल गई. गोली चलने के बाद में वकील के गोली लगी और उसकी मौत हो गई. इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस ने मीडिया को दी है.
रात 9 बजे हुई घटना
कोट्टायम पुलिस ने बताया कि एक 56 साल के वकील की अजीब तरह से मौत हो गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि सड़क पर वकील का स्कूटर फिसला और उसके पास मौजूद बंदूक से गोली चल गई. जिसके बाद वह गोली वकील के जा लगी और उसकी मौत हो गई. पूरी घटना सोमवार रात लगभग 9 बजे के आस-पास की है. यह घटना उझावूर के पास नीरुरुट्टी में घटी है.
यह भी पढ़ें- सुबह-सुबह कांपी उत्तराखंड की धरती, बागेश्वर में महसूस हुए भूकंप के झटके, जानें क्या थी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता
वकील के सिर में लगी गोली
पुलिस को जैसे ही मामले की सूचना मिली, तो मौके पर पहुंच गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक वकील की पहचान उझावूर निवासी ओक्काट्टू जोबी के रूप में की गई है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब वकील ओक्काट्टू जोबी ढलान से नीचे जा रहे थे, तो स्कूटर से कंट्रोल खो गया और स्कूटर नीचे गिर गया और उनके पास मौजूद बंदूक दब गई और उनके सिर पर गोली लग गई. गोली लगने के बाद में ओक्काट्टू जोबी की मौके पर मौत हो गई.
स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना
इस घटना के बाद में स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद कुराविलंगड पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि वकील जोबी शिकार करने के लिए जाते थे और उसी उद्देश्य के साथ उनके पास बंदूक मौजूद थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि जैसे ही उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी, तो उन्होंने मौके पर जाकर देखा. जब स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, तो वकील को गोली लग चुकी थी. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी.
