Gold silver rate: अभी के समय में सोने चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिसको देखकर लोग काफी ज्यादा चौंके हुए है. आज भी बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है. अगर आप भी इन्हें खरीदने का प्लान बना रहे हैं. तो यह खबर पढ़ कर जरूर जाएं. इससे आपको कब लेना चाहिए या कब नहीं इसका पता चलने को मिलेगा. आइए जानते हैं कि आज के समय में मार्केट में सोना-चांदी की कीमतों में क्या बदलाव देखने को मिल रहा है.
यूपी में सोना-चांदी का रेट
बात की जाएं यूपी की, तो आज यहां पर नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, आगरा और वाराणसी में 13 फरवरी दिन मंगलवार को 24 कैरेट सोने का मूल्य 1,37,870 प्रति 10 ग्राम है. अगर आप 22 कैरेट सोना खरीदने की सोच रहे हैं. तो 22 कैरेट सोने का मूल्य 1,31,300 रुपये प्रति ग्राम है.
आज चांदी की कीमतों में भी उछाल देखने को मिल रहा है. चांदी का मूल्य 2,87,000 प्रति किलोग्राम है.
अन्य राज्यों में सोना-चांदी की कीमत
इसी के साथ दिल्ली में 24 कैरेट सोने का मूल्य 14,268 प्रतिग्राम और 22 कैरेट का 13,080 प्रतिग्राम है. पटना में आज 24 कैरेट सोने का मूल्य 14,258 प्रतिग्राम और 22 कैरेट का मूल्य 13,070 प्रतिग्राम है.
विशेषज्ञों की राय
विशेषज्ञों का कहना है है कि सोने कीमतों में तेजी नई सुरक्षित निवेश मांग एवं ETF में पॉजिटिव पूंजी प्रवाह के कारण आई है. बाजारों में निवेशक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप (Donald Trump) की चेतावनी पर नजर बैठाएं हुए है. साथ ही साथ अमेरिका में टैरिफ से संबंधित मामलों पर सुप्रीम कोर्ट के दिए जाने वाले फैसले से पहले निवेशक किसी भी प्रकार के खतरे से बचने के लिए नई रणनीति अपनाने की बात कर रहे हैं.
यह पर दी गई कीमत और बाजार की वास्तविक कीमतों में उतार-चढाव देखने को मिल सकता है. यहां पर दी गई कीमतें गलत और सही दोनों हो सकती हैं.
