पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पंजाब सरकार के डेलिगेशन के साथ UK जाना था. भगवंत मान को UK जाकर इंवेस्ट पंजाब कैंपेन में हिस्सा लेना था, लेकिन उन्हें विदेश मंत्रालय से UK जाने की परमिशन नहीं मिली है. जिसके बाद डेलिगेशन के UK जाने के कार्यक्रम को हटा दिया गया है.
पंजाब के मुख्यमंत्री को नहीं मिली UK जाने की परमिशन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए बुरी खबर आई है. सीएम भगवंत मान को इंवेस्ट पंजाब कैंपेन के लिए यूनाइटेड किंग्डम जाना था, लेकिन अब भगवंत मान को UK की यात्रा करने की परमिशन नहीं मिली है. उन्हें यूनाइटेड किंगडम जाकर इंवेस्ट पंजाब कैंपेन में हिस्सा लेना था और मार्च में होने वाले इन्वेस्टर समिट में शामिल होना था. लेकिन अब उन्हें विदेश मंत्रालय ने UK जाने की परमिशन नहीं दी है.
पंजाब सरकार के डेलिगेशन के साथ जाना था UK
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पंजाब सरकार के डेलिगेशन के साथ में यूनाइटेड किंगडम जाना था. इसी के साथ में उन्हें मार्च में होने वाले इन्वेस्टर समिट में भी हिस्सा लेना था. लेकिन उन्हें विदेश मंत्रालय ने विदेश जाने की परमिशन नहीं दी है. जिसके चलते डेलिगेशन के यूनाइटेड किंगडम जाने के कार्यक्रम को भी हटा दिया गया है. इस कार्यक्रम को भगवंत मान को परमिशन न मिलने के कारण टाल दिया गया है.
परमिशन न मिलने की नहीं पता चली वजह
मुख्यमंत्री भगवंत मान को विदेश मंत्रालय ने यूनाइटेड किंगडम जाने की परमिशन नहीं दी है. हालांकि सीएम को केंद्र सरकार ने किन वजहों के चलते परमिशन नहीं दी है, वे अभी तक साफ नहीं हो पाई हैं. अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री को किन कारणों के चलते विदेश जाने की अनुमति नहीं दी गई है. परमिशन न मिलने के कारण उनके कार्यक्रम को भी टाल दिया गया है.
पहले भी नहीं मिली थी परमिशन
पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, कि उन्हें विदेश जाने की परमिशन न मिली हो. साल 2024 में अगस्त में भी उन्हें ओलंपिक खेलों भारत की हॉकी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए पेरिस जाना था, लेकिन उन्हें उस समय भी पेरिस जाने की परमिशन नहीं मिली थी. उन्होंने परमिशन न देने के कारण केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा. उस समय में केंद्र सरकार ने कहा था, कि भगवंत मान Z-प्लस सुरक्षा वाले व्यक्ति हैं, जिसके चलते इतने कम समय में उनकी सुरक्षा के लिए इंतजाम कर पाना काफी मुश्किल है.
यह भी पढ़ें- ‘इतिहास में कमजोर हैं NSA’, ओवैसी ने अजीत डोभाल के बयान पर दी प्रतिक्रिया, बोले- भारत ने कई देशों पर राज किया
