महाराष्ट्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक ट्रैवल एजेंट ने जापान घुमाने का हवाला देकर एक पूर्व नौसेना कर्मी और उसके परिवार से लगभग 17.77 लाख रुपए की ठगी की है. इस पूरी घटना को लेकर ने पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
जापान की ट्रिप के नाम पर हुई ठगी
महाराष्ट्र में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. ठाणे जिले में एक ट्रैवल एजेंट ने जापान की ट्रिप के नाम पर एक 84 साल के पूर्व नौसैनिक और उसके परिवार के सदस्यों से करीब 17.77 लाख रुपए की ठगी कर ली. शिकायतकर्ता अरुण रघुनाथ चित्रे इंडियन नेवी से रिटायर्ड है. इस पूरे मामले की शिकायत चित्रे ने पुलिस से की है. इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
दामाद से हुई थी आरोपी मुलाकात
शिकायतकर्ता अरुण रघुनाथ चित्रे ने बताया कि साल 2024 में जुलाई के महीने में उनके दामाद से आरोपी ट्रैवल एजेंट की मुलाकात एक पारिवारिक समारोह के दौरान हुई थी. मुलाकात के बाद आरोपी ने खुद को घरेलू और इंटरनेशनल टूर आयोजित करने वाली एक ट्रैवल एजेंसी का मालिक बताया था. मुलाकात के दौरान आरोपी ट्रैवल एजेंट ने विदेश की यात्रा के काफी अच्छे ऑफर भी दिए थे.
यह भी पढ़ें- ‘इतिहास में कमजोर हैं NSA’, ओवैसी ने अजीत डोभाल के बयान पर दी प्रतिक्रिया, बोले- भारत ने कई देशों पर राज किया
आरोपी को दिए 17 लाख 77 हजार रुपए
आरोपी के ऑफर देने के बाद में रघुनाथ चित्रे उसकी बातों में आ गए. जिसके बाद परिवार के सदस्यों और रघुनाथ मिलकर जापान टूर के लिए उस आरोपी को पैसे देने लगे. पुलिस के अनुसार 20 दिसंबर साल 2024 से लेकर के 10 जनवरी 2026 तक शिकायतकर्ता और उसके परिवार ने आरोपी को किस्तों में लगभग 17 लाख 77 हजार रुपए दिए थे. सभी लोगों को उस ट्रैवल एजेंट ने आश्वासन कि सभी चीजों के पूरे होते ही यात्रा कराएगा.
पूर्व नौसैनिक ने दर्ज कराई शिकायत
ट्रैवल एजेंट के बताए हुए समय के मुताबिक न तो शिकायतकर्ता और उसके परिवार की यात्रा पूरी हुई और न ही किसी तरह की जानकारी मिली. जब रघुनाथ ने आरोपी से संपर्क किया, तो वह बातों को टालने लगा. जिसके बाद टूर का आयोजन भी नहीं हुआ और न ही किसी तरह के पैसे की वापसी की गई. जिसके बाद में ठगी का एहसास होने पर अरुण चित्रे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है.
