महाराष्ट्र में नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री पर आबकारी विभाग ने लगाम लगाने के लिए छापेमारी की. इस छापेमारी में लगभग 24.67 लाख रुपए की नकली शराब के साथ में कच्चे माल को और बनाने वाले उपकरणों को जब्त किया गया है.
जब्त हुई 24.67 लाख की शराब
महाराष्ट्र में आबकारी विभाग ने हड़े स्तर पर छापेमारी की है. महाराष्ट्र के नागपुर में आबकारी विभाग ने एक फैक्ट्री के ऊपर छापा मारा है. इस छापे में नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया है. आबकारी विभाग ने इस रेड में नकली शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों के साथ कच्चा माल और लगभग 24.67 लाख रुपए की नकली शराब को जब्त किया है.
7 लोगों के खिलाफ लिया गया एक्शन
नागपुर में की गई इस छापेमारी में पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ एक्शन लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक यह छापेमारी नागपुर के हंगना क्षेत्र में मौजूद गोंडावाना इलाके में एक बंगले पर की गई है. आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस बंगले में अवैध रूप से नकली इंडियन मेड फॉरेन लिकर (IMFL) को तैयार किया जाता था. जिसकी विभाग को लंबे समय से सूचना मिल रही थी. विभाग ने कई बार सूचना मिलने पर इस जगह पर छापेमारी की है.
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में पूर्व नौसैना कर्मी से 17 लाख की ठगी, जापान ट्रिप के नाम पर आरोपी ने लिया पैसा, पुलिस ने दर्ज की शिकायत
1,090 लीटर शराब का मिश्रण बरामद
आबकारी विभाग ने छापेमारी करने के दौरान मौके से 1,090 लीटर नकली शराब का मिश्रण मिला है. इस जगह से टीम को शराब की 356 ऐसी बोतलें मिली हैं, जो महाराष्ट्र में बिक्री के लिए बैन हैं. टीम को इस जगह से 90 बल्क लीटर और भी नकली शराब मिली है. इन सभी के अलावा मौके से नकली शराब को बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली मशीनें और सामग्री को भी जब्त किया गया है.
चार पहिया वाहन भी किया गया बरामद
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान मौके से नकली लेबल, बोतलों के ढक्कन, इलेक्ट्रॉनिक बोतल सीलिंग मशीन और बड़ी संख्या में खाली बोतलें मिली हैं. टीम ने नकली शराब को सप्लाई करने में इस्तेमाल किए जाने वाला एक चार पहिया वाहन भी बरामद किया है. इस पूरे मामले की जांच में सामने आया कि आरोपी ब्रांडेड नकली शराब को बनाकर बाजार में सप्लाई करने की तैयारी में थे.
यह भी पढ़ें- ‘इतिहास में कमजोर हैं NSA’, ओवैसी ने अजीत डोभाल के बयान पर दी प्रतिक्रिया, बोले- भारत ने कई देशों पर राज किया
