झारखंड पुलिस ने आदिवासी समाज नेता और ग्राम प्रधान की हत्या के मामले में बड़ा एक्शन लिया है. पुलिस ने इस हत्याकांड से जुड़े हुए मुख्य आरोपी समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. हालांकि इस मामले में 2 शूटर और कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं.
सोमा मुंडा हत्याकांड में पुलिस का एक्शन
झारखंड के खूंटी जिले में हुई आदिवासी समाज के नेता और 22 गांवों के पारंपरिक मुखिया की हत्या मामले में बड़ा एक्शन लिया है. सोमा मुंडा की हत्या के पीछे की साजिश जमीन के विवाद को लेकर रची गई थी. अब इस हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. हालांकि 2 शूटर अभी भी पुलिस की पकड़ से काफी दूर हैं. जिनकी तलाश लगातार जारी है.
पुलिस ने किया 7 लोगों को गिरफ्तार
आदिवासी समाज के प्रभावशाली नेता और 22 गांवों के पारंपरिक मुखिया सोमा मुंडा की कुछ दिन पहले दिनदहाड़े गोली मारकर कुछ बदमाशों ने हत्या कर दी थी. जिसके बाद अब पुलिस ने इस पूरे कांड में बड़ा एक्शन लेते हुए मुख्य आरोपी समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
7 जनवरी को हुई थी हत्या
पुलिस के मुताबिक 7 जनवरी को सोमा मुंडा अपनी पत्नी के साथ बाइक से घर पर जा रहे थे, उसी समय उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह पूरी घटना नामकुम-जामुआदाग रोड पर हुई थी. सोमा मुंडा साल 2024 के विधानसभा चुनावों में खूंटी सीट से अबुआ झारखंड पार्टी (AJP) पार्टी के टिकट से चुनाव भी लड़ चुके थे. विधायक पद के प्रत्याशी के अलावा वे 22 गांवों के पारंपरिक मुखिया भी थे.
क्या था जमीनी विवाद?
पुलिस ने जब इस पूरे मामले की जांच की, तो सामने आया कि जमीन विवाद के कारण सोमा मुंडा की हत्या की गई थी. पुलिस के अनुसार जियारप्पा गांव में मौजूद लगभग 3.16 एकड़ जमीन को लेकर कुछ विवाद चल रहा था. इस जमीन को रांची के रहने वाले देवव्रत नाथ शाहदेव स्थानीय लोगों की मदद से बेचने की कोशिश कर रहा था. इसी जमीन पर सालों से एक मेले का आयोजन होता आ रहा था, इसी कारण सोमा मुंडा के साथ कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया था. इसी जमीन विवाद के चलते सोमा मुंडा की हत्या कराने की साजिश रची गई थी.
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में पूर्व नौसैना कर्मी से 17 लाख की ठगी, जापान ट्रिप के नाम पर आरोपी ने लिया पैसा, पुलिस ने दर्ज की शिकायत
