दिल्ली एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया है. बताया जा रहा है कि एयर इंडिया के एक विमान के इंजन में बैगेज कंटेनर फंस गया था. बैगेज कंटेनर फंसने के कारण एयर इंडिया के प्लेन का इंजन भी खराब हो गया था.
एयर इंडिया के विमान का इंजन खराब
दिल्ली एयरपोर्ट से एक हादसे के टलने की जानकारी सामने आई है. आपको बता दें कि गुरुवार को एयर इंडिया के एक प्लेन के इंजन में बैगेज कंटेनर फंस गया और इसके बाद में विमान का इंजन खराब हो गया. जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया के A350 विमान के इंजन में बैगेज कंटेनर फंसा था. अभ इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
न्यूयॉर्क जा रही थी एयर इंडिया की A350 फ्लाइट
एयर इंडिया की A350 फ्लाइट ने न्यूयॉर्क जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. फ्लाइट उड़ान भरने के बाद न्यूयॉर्क जा रही थी, लेकिन ईरान का हवाई क्षेत्र बंद था. इसी कारण विमान को आधे रास्ते से दिल्ली वापस लौटना पड़ा था. विमान ने दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग की और उसके बाद में घने कोहरे के बीच में रनवे पर चल रहा था. इसी दौरान उसके राइट इंजन से एक कंटेन टकरा गया.
कंटेनर के टकराने से पहले लैंड हो गया था विमान
विमान के रनवे पर चलते समय उसके राइट वाले इंजन से एक ग्राउंड कंटेनर टकरा गया. हालांकि जब यह कंटेनर विमान से टकराया, तब तक विमान सुरक्षित तरह से जमीन पर उतर गया था और सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित थे. इस विमान को जांच के लिए ग्राउंडेड कर दिया गया है. एयर इंडिया के प्रवक्ता का कहना है कि जांच और मरम्मत को लिए विमान ग्राउंडेड है. जिसके चलते कुछ A350 रूट पर संभावित रुकावटें आने की संभावना हो सकती है.
ईरान ने बंद कर रखा था हवाई क्षेत्र
एयर इंडिया का विमान ईरान के हवाई क्षेत्र से वापस दिल्ली आया था. कंपनी ने बताया कि ईरान ने हवाई क्षेत्र को बंद करके रखा था और इसी कारण विमान को दिल्ली लौटकर आना पड़ा था. कंपनी ने यात्रियों से उनकी परेशानी को लेकर माफी भी मांगी है. एयर इंडिया के जिस विमान के इंजन में बैगेज कंटेनर फंसा था, लह कंटेनर फंसने से पहले ही सुरक्षित रूप से लैंड कर चुका था.
यह भी पढ़ें- डिजिटल अरेस्ट से लोग हो रहे कंगाल, ग्रेटर कैलाश इलाके से पहले 14 करोड़ और फिर 7 करोड़ की ठगी
