Aaj Ka Rashifal 17 January 2026: ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. एक राशि करीब एक महीने चलती है इस प्रकार से एक साल में 12 राशियों का चक्र पूरा होता है. हर राशि का स्वामी ग्रह होता है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है. आज का दिन कुछ राशियों के लिए अवसर लेकर आएगा, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी. करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किसे लाभ मिलेगा और किसे संभलकर चलना होगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आज आपके अटके काम पूरे हो सकते हैं. किसी बात को लेकर आज आप परेशान रह सकते हैं. किसी पर गुस्सा करने से बचें. कामकाज ठीक चलेगा. आपका आज शुभ रंग लाल है.
वृषभ राशि
इन जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा. आप के लिए आज दिन खरीदारी वाला रहेगा. लव लाइफ में हैं तो आप सरप्राइज के हकदार हो सकते हैं पार्टनर की तरफ से. दोस्त से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. घर का माहौल अच्छा रहेगा. आज सफेद रंग पहने तो अच्छा रहेगा.
मिथुन राशि
शनिवार का दिन मिथुन राशि के लिए मिला जुला रहेगा. सेहत का ध्यान रखें, आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है. अटके काम पूरे हो सकते हैं. कर्ज में हैं तो आपसे पैसे की मांग हो सकती है. आपके लिए आज का रंग हरा है.
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए शनिवार का दिन सेहत के लिहाज से खराब रह सकती है. अपने पेट का खास ख्याल रखें. परिवार के लोग भी आपके कामों को पूरा साथ देंगे. परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. घर से बाहर निकलें तो भगवान को नमन करें.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ खर्च वाला हो सकता है. कामकाज कुछ हल्का रहेगा, सोच समझ कर खर्च करें. परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है. पुराने दोस्तों के साथ बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं.
कन्या राशि
शनिवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए बेहतर रहेगा. आज कोई बिजनेस में कड़ा फैसला ले सकते हैं. बाहर जा रहे हैं तो सावधानी बरतें, कुछ अनहोनी की आशंका है. आज पूजा-पाठ में आपका खूब मन लगेगा. गाय को रोटी या चारा खिलाएं आपके लिए शुभ रहेगा.
तुला राशि
तुला जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. परिवार के साथ समय बिताएंगे. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. छात्रों के लिए दिन ठीक है, खेल कूद के साथ पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान दें. इन जातकों के लिए आज का रंग गुलाबी है जो शुभ रहेगा.
वृश्चिक राशि
शनिवार का दिन वृश्चिक राशि के लिए खर्चों से भरा रहने वाला है. बिजनेस आज बढ़िया चलेगा. कहीं से अटके पैसे वापस मिल सकते हैं. संतान को कहीं बाहर भेजने का प्लान बना सकते हैं. पुराने दोस्तों से अच्छी मुलाकात रहेगी.
धनु राशि
इन जातकों के लिए आज का दिन बहुत बिजी रहेगा. लव लाइफ बढ़िया चलेगी. आज आपको किसी काम को लेकर यदि तनाव था, तो वह भी दूर हो सकता है. कहीं पर पैसे इनवेस्ट करने का सोच सकते हैं. घर में किसी की सेहत खराब हो सकती है, ध्यान रखें.
मकर राशि
इन जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा. बिजनेस में फायदा होगा. नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो खुशखबरी मिल सकती है. परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. छात्रों के लिए दिन ठीक है. आज आप शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं, आपको अच्छा फल मिलेगा.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए शनिवार का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. बिजनेस में कुछ कठिनाईयां तो आएंगी, लेकिन फिर भी काम आसानी से पूरे होंगे. अविवाहित जातकों को कुछ खुशखबरी मिल सकती है. ऑफिस जा रहे हैं तो किसी भी तरह के विवाद से बचें, बात बढ़ सकती है.
मीन राशि
मीन जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा. घर में किसी की सेहत खराब हो सकती है. आज आपके जीवनसाथी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा. लव लाइफ ठीक चलेगी. बिजनेस में कोई फैसला जल्दबाजी में नहीं लें, नुकसान हो सकता है.
Disclaimer:यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं. इसकी विषय सामग्री और एआई द्वारा काल्पनिक चित्रण का जी TheTruth24 हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता.
