MP board 2026 update: भारत में हर जगहों पर बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां चल रही है. सभी बोर्ड छात्रों से संबंधित जानकारी को अपनी वेबसाइट पर जारी कर रहे हैं. इस बीच एक खबर सामने आ रही हैं. बता दें कि मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं की 2026 में बोर्ड परीक्षा देने वाले लाखों बच्चों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. आप इनकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी अपने एडमिट कार्ड को डॉउनलोड कर सकते हैं.
इस दिन से शुरू एमपी में बोर्ड परीक्षा
दसवीं और बाहरवीं की परीक्षा 13 फरवरी से शुरू होने वाली है. बोर्ड की परीक्षाओं में यह सबसे अहम दस्तावेजों में से एक माना जाता है. एडमिट कार्ड के बिना किसी भी छात्र को एग्जाम में बैठने नहीं दिया जाएगा.
कैसे डॉउनलोड करें
एडमिट कार्ड को अधिकारिक वेबसाइट से डॉउनलोड करने की प्रकिया को काफी सरल रखा गया है. आपको सबसे पहले mpbse.mponline.gov.in पर जाना है. इसके बाद आपको MP Board Admit Card 2026 पर क्लिक करना है. दबाने के साथ ही एक नया पेज खुलेगा, जिसके बाद उसमें एप्लीकेशन नंबर को डालना है. इसके बाद आपको अपना एडमिट मोबाइल की स्क्रीन पर दिखाई देगा. सुझाव दिया गया है कि छात्र एडमिट कार्ड के दो प्रिंट निकालें. अगर किसी भी छात्र के एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की गलती मिलती है. तो अपने स्कूल में सपंर्क करें.
MP Board ने जारी किए सख्त निर्देश
- बोर्ड के अनुसार सभी छात्रों को परीक्षा केंद्र पर 8 बजे तक पहुंच जाना अनिवार्य है, जिसके बाद उनको परीक्षा के केंद्र में जाने की आज्ञा दी जाएगी.
- 8:30 तक सभी छात्र अपने निर्धारित सीट पर बैठ जाने चाहिए. वह लोग जो लेट परीक्षा में आएंगे उन्हें अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा. इसलिए समय से पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचे.
- बोर्ड का कहना हैं कि अगर किसी दिन बीच में सरकारी छुट्टी घोषित होती है. तो भी परीक्षा अपने तय समय पर ही करवाई जाएंगी. किसी विशेष कारण से ही एग्जाम की तारीख चेंज हो सकती है लेकिन बाद में बोर्ड द्वारा उन्हें करवाया जाएगा.
- बच्चों के प्रैक्टिकल के एग्जाम 10 FEB से 10 MARCH के बीच में आयोजित करवाएं जाएंगे. वह छात्र जो स्वास्धायी है. उनकी परीक्षाएं बोर्ड द्वारा तय करें गए केंद्रों पर होगी. इन छात्रों को इनकी जानकारी समय आने पर दें दी जाएंगी.
ये भी पढ़ें: Voter ID से नहीं जुड़ा आपका मोबाइल नंबर? घर बैठकर तुरंत ही करें लिंक, जानें अपडेट करने की सबसे आसान प्रक्रिया
