Agniveer Women Military Police Bharti: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की महिला अभ्यर्थियों के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का बड़ा अवसर आने वाला है. यह रैली उत्तर प्रदेश में होने वाली रैलियों की सीरीज की छठी रैली होगी. पढ़ें डिटेल.
कहां पर आयोजित होगी भर्ती रैली
यह भर्ती रैली लखनऊ छावनी स्थित एएमसी सेंटर एवं कॉलेज के एएमसी स्टेडियम में आयोजित की जाएगी. यह रैली उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली भर्ती रैलियों की श्रृंखला में छठी रैली है.
कौन हो सकता है इस रैली में शामिल
मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि यह प्रक्रिया एक दिन चलेगी. इस रैली में केवल वही महिला अभ्यर्थी शामिल होंगी, जिन्होंने जुलाई 2025 में आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) सफलतापूर्वक पास किया है. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों से लगभग 1,000 शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों को बुलाया गया है.
एडमिट कार्ड जारी
पात्र अभ्यर्थियों को रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी पर नए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. सेना की ओर से स्पष्ट किया गया है कि भर्ती की चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और योग्यता आधारित होगी. अभ्यर्थियों को दलालों और झांसेबाजों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई है.
दौड़ सहित अन्य शारीरिक परीक्षण
सेना की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड पर दी गई तारीख को सुबह 4:00 बजे एएमसी सेंटर स्टेडियम में रिपोर्ट करना होगा. भर्ती रैली में दौड़ सहित अन्य शारीरिक परीक्षण कराए जाएंगे. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे शारीरिक परीक्षणों के लिए कड़ा अभ्यास करें.अपने साथ सभी ज़रूरी दस्तावेज़ (ओरिजिनल) साथ आएं.
ये भी पढ़ें: Basant Panchami 2026: 23 या 24 जनवरी? जानें किस दिन होगी सरस्वती मां की पूजा
