Basant Panchami 2026 Date: बसंत पंचमी हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन पर मनाया जाता है. हिन्दू धर्म में इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती हैं. शास्त्रों में बसंत पंचमी को ऋषि पंचमी भी कहा जाता है. लोगों को काफी कन्फ्यूजन हैं कि आखिर वंसत पंचमी 2026 में 23 जनवरी को मनाई जाएगी या 24 जनवरी को. हालांकि, पिछले साल की तरह इस साल भी त्यौहारों के दो दिन होने के कारण लोगों को काफी ज्यादा उलझन का सामना करना पड़ा. ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि 2026 में बसंत पंचमी किस दिन मनाई जाएगी.
कब बनाई जाएगी बसंत पंचमी
हिंदू पंचांग के मुताबिक इस साल 2026 में माघ मास की शुक्लपक्ष पंचमी तिथि 23 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 02:28 में शुरू होकर 24 जनवरी 2026 की रात में 01:46 बजे खत्म होगा. उदया तिथि को आधार मानते हुए बसंत पंचमी का पर्व लोगों में 23 जनवरी 2026 को ही होगा. इस त्यौहार को भारत के अलावा बांग्लादेश के कई जगहों और नेपाल में भी मनाया जाता है. वहां पर भी इसकी धूम काफी ज्यादा देखने को मिलती है.
मां सरस्वती को चढ़ता हैं भोग
इस त्योहार के आने के साथ ही ठंड के मौसम की विदाई और बसंत की शुरुआत हो जाती है. इस दिन मां सरस्वती को सुंदर तरीके से सजाया जाता है. साथ ही लोग सफेद या तो पीले रंग के सुंदर कपड़े पहने हुए दिखाई देते हैं, इस दिन मां को भोग के रूप में मीठे पीले चावल चढ़ाए जाते हैं. साथ ही कई जगहों पर केसर और सूजी का हलवा भी बनाया जाता है. इसको घी में अच्छी तरीके से मेवे डालकर और भुन कर बनाया जाता है.
स्कूलों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन
इस दिन को छात्रों का दिन माना जाता है. हालांकि, कई जगहों पर तो इस दिन किताब को नहीं छूते है. स्कूलों में इस दिन विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. बच्चों में इस दिन काफी उत्साह देखने को मिलता है. सभी माता-पिता अपने छोटे-छोटे बच्चों को सरस्वती माता की तरह तैयार करके स्कूल और मंदिरों में ले जाते हैं. मान्यता है कि इस दिन सभी बच्चे अगर किताबों को मंदिर में सरस्वती माता के आगे रखते हैं. तो उनमें ज्ञान बढ़ता है.
ये भी पढ़ें: फरवरी में पैदा हुआ है बच्चा? जानना चाहते हैं कैसा होगा स्वभाव, जानें एक क्लिक में
Disclaimer:यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं. इसकी विषय सामग्री और एआई द्वारा काल्पनिक चित्रण का जी TheTruth24 हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता.
