यूपी में 26 जनवरी से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. इसी बीच एक खबर हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र से आ रही है. बता दें कि कुचेसर चौपला फतेहपुर में स्थित एक बिल्डिंग के कमरे से बड़ी मात्रा में अधबने पटाखे पुलिस द्वारा बरामद किए है. इसके अलावा पुलिस को पटाखों को बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले गन कॉटन पाउडर जैसे विस्फोटक भी मिले हैं.
एक आरोपी गिरफ्तार
हालांकि, छापेमारी में एक आरोपी को धरदबोचा गया है. पुलिस द्वारा बरामद चीजों को कीमत 5 लाख के करीब बताई जा रही है. छापेमारी में कई बैन हो चुके पटाखे और उनमें प्रयोग होने वाला कच्चा माल पकड़ा गया है. यह कार्रवाई गणतंत्र दिवस के लिए अपर पुलिस महानिदेशक के नेतृत्व में चलाई जा रही है. ऑपरेशन सत्यापन में बाबूगढ़ थाना पुलिस ने मकान में से करीब 250 किलो विस्फोटक समान को हिरासत में लिया है.
सूचना मिलने पर की तुरंत कार्रवाई
बता दें कि बाबूगढ़ थाना पुलिस को किसी से सूचना मिली थी. जानकारी के मुताबिक पुलिस को बताया गया था कि इस मकान में बिना किसी लाइसेंस के अवैध रूप से पटाखे को बनाया जा रहा था. हालांकि, पहले ही पुलिस काफी चौंकाने होकर अपने काम को कर रही है. ऐसी घटना के बाद पुलिस एवं सभी एजेंसिया सतर्क हो गई है, ताकि गणतंत्र दिवस से पहले किसी भी प्रकार की अनहोनी को होने से रोका जा सकें. यह फैक्ट्री बड़ी आबादी वाली जगह में चलाई जा रही थी, जिससे किसी भी प्रकार का बड़ा हादसा हो सकता था.
आरोपी युवक की पहचान गाजियाबाद फारूखनगर गांव निवासी नदीम के रूप में की गई है. पुलिस ने मौके से करीब 2000 सैलनुमा विस्फोटक कैंडल, 200 किलोग्राम गन कॉटन पाउडर और 27 कट्टे सैलनुमा विस्फोटक कैंडल के बोरे को बरामद किया है. इसके अलावा पुलिस नदीम से पूछताछ कर और जानकारी को इकट्ठा करने में लगी हुई है.
पुलिस को मिली जानकारी- कई टेरर ग्रुप मौके की तलाश में
इस बार देश में 77 वें गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा. पुलिस को इस बार कई टेरर ग्रुप्स के गणतंत्र दिवस पर होने वाले इंतजाम को भंग करने की जानकारी मिली है. पुलिस का कहना है कि इस बार परेड में बाधा डालने के लिए खालिस्तानी, पाकिस्तानी टेरर ग्रुप के साथ-साथ बांग्लादेशी टेररिस्ट भी फिराक में है. इसी कारण से इस बार सुरक्षा को बढ़ाने के लिए नई-नई चीजों को जोड़ा गया है. साथ ही एंजेसियों की मदद के लिए AI टूल्स को भी बनाया गया है.
