Human Survive Without Sleep For 50 Years: दुनिया में आए दिन कोई न कोई ऐसी चीज सामने आती है, जिससे की इंसानों के साथ-साथ मेडिकल साइंस भी दंग हो जाते हैं. हालांकि, ऐसे चीजें लोगों को आश्चर्य तो करती है. साथ ही साथ मेडिकल साइंस को भी चैलेंज देने का काम करती है. ऐसे में एक खबर सामने आ रही है, जहां एक 75 साल के रिटायर्ड अफसर ने 50 सालों से न सोने का दावा किया हैं. डॉक्टर एक तरफ जहां स्वस्थ जीवन के लिए नींद लेने की सलाह देते हैं. तो दूसरी तरफ इनके 50 साल से न सोने के बाद भी सामान्य जिंदगी के जीने का दावे ने लोगों को हैरान कर दिया है.
दरअसल, यह दावा मध्य प्रदेश के रीवा के रहने वाले 75 साल के रिटायर्ड ज्वाइंट कलेक्टर मोहन लाल द्विवेदी ने किया है. उनका कहना है कि वह 50 सालों से बिना सोए हुए रह रहे हैं. हैरानी की बात तो यह हैं कि उनकी बीवी भी केवल 3- 4 घंटे की नींद लेती है. मोहन लाल द्विवेदी ने बताया हैं कि उन्हें नींद न आने वाली समस्या 1973 के पास में शुरू हुई थी. इसके अलावा उन्हें न तो नींद महसूस होती है न ही सामान्य लोगों जैसे चोट लगने पर पीड़ा होती है.
क्या करते हैं फिर वह सोने के समय
उनका कहना हैं कि वह जब सब सोते रहते हैं. तो उस समय पढ़ाई करते रहते हैं या तो छत पर टहलते रहते हैं. इसके अलावा उन्होंने 1973 में अपने करियर की शुरुआत लेक्चरर के रुप में की थी, जिसके बाद 1974 में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की और फिर डिप्टी तहसीलदार बन गए. इसके बाद संयुक्त कलेक्टर के पद से 2001 में रिटायर हो गए थे.
मेडिकल साइंस का क्या है कहना
हालांकि, मेडिकल साइंस के एक्सपर्ट का साफ कहना हैं कि ऐसा बिल्कुल भी संभव नहीं है कि कोई व्यक्ति इतने सालों ने न सोया हो. ऐसा इसलिए क्योंकि अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से नींद नहीं लेता है. तो उसें गंभीर बीमारियों को होने के साथ-साथ नींद न लेने के कारण याददाश्त के खोने, हार्मोन में चेंज होने, दिल पर, इम्युनिटी पर और सोचने की क्षमता में दिक्कत आती है.
सही से नींद लेने ले करना पड़ सकता है इन बीमारियों का सामना
हार्ट अटैक, हाई बल्ड प्रेशर और स्ट्रोक का खतरा
हार्ट पर ज्यादा दबाव पड़ना
इम्युनिटी का कमजोर हो जाना
शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता कम होना
सर्दी, इंफेक्शन और खांसी का बार-बार आना
घाव के भरने में समय लगना
हार्मोन बैलेंस का बिगड़ जाना
डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाना
ये भी पढ़ें: बिना किसी बीमारी के रहती है हर समय थकान, जानें इसके पीछे क्या है कारण
यहां पर दी गई जानकारी विशेषज्ञ और रिसर्च पर है. किसी भी चीज की सलाह लेने से पहले डॉक्टरों की सलाह लें. इसको मेडिकल सलाह के रूप में न लें.
