आज की भागदौड़ वाली जिंदगी में सभी लोग काम में इतना व्यस्त हो गए है कि वह अपने हेल्थ के बारे में ध्यान ही नहीं दे पा रहे हैं. कई लोगों के बीच हाल ही में शिकायत काफी ज्यादा देखने को मिल रही है. दरअसल, आज की के समय में सभी लोगों में थकान की समस्या देखी जा रही है. यह थकान कोई वैसी थकान नहीं बल्कि यह बिना किसी काम के होने वाली थकान में से एक है. इस समस्या के पीछे के कारण की बात की जाए. तो वह आज कल की लाइफस्टाइल है. आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं कि आखिर हम बिना किसी काम को किए क्यों थका हुआ महसूस करते हैं.
खून की कमी
इस थकान की सबसे बड़ी वजह खून की कमी है. आज के समय में लोग बाहर का खाना खाने के कारण इस चीज का ध्यान नहीं दे पा रहे हैं कि उस खाने से उनके शरीर को पोषक तत्व मिल पा रहा है या नहीं. वह ऐसे खाने की ओर भाग रहे हैं, जिससे उनके शरीर में खून कम और चर्बी ज्यादा बन रही है.
विटामिन की कमी
शरीर में विटामिन की कमी से भी लोगों को इस तरह की थकान का सामना करना पड़ता है. जैसे ही शरीर में विटामिन की कमी होती है. हमारे शरीर की मांसपेशियां कमजोर हो जाती है. साथ ही साथ चिड़चिड़ापन जैसा व्यवहार होने लगता है.
क्रोनिक
क्रोनिक वह होता है, जिसमें किसी भी चीज की मदद लेने से थोड़े दिन के लिए तो वह ठीक हो जाता है लेकिन जैसे ही हम उसका इलाज करवाना छोड़ देते हैं. तो वह हमारे शरीर में वापस आ जाता है. ऐसे में आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.
मेंटस स्ट्रेस
अगर आप हमेशा तनाव में रहते हैं तो इससे भी शरीर को परेशानियों का सामना कर पड़ सकता हैं. बता दें कि लगातार चिंता करने के कारण लोगों में मेंटल स्ट्रेस जैसी परेशानियों को देखा गया है. इसी के कारण लोगों में ऐसी दिक्कतों को देखा गया है.
किस विटामिन की कमी से होती थकान
बता दें कि जब हमारे शरीर में विटामिन बी12 कमी होती है या तब भी ऐसी परेशानियों को देखा जाता है. इसके अलावा विटामिन डी और मैग्नीशियम की कमी से एनर्जी ड्रेन होती है.
यहां पर दी गई जानकारी विशेषज्ञ और रिसर्च पर है. किसी भी चीज की सलाह लेने से पहले डॉक्टरों की सलाह लें. इसको मेडिकल सलाह के रूप में न लें.
