IPS PCS Transfer in Uttarakhand:उत्तराखंड सरकार ने नए साल के पहले महीने में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. बड़े स्तर पर आईएएस और पीसीएस ऑफिसरों के तबादले किए गए हैं. प्रदेश में 19 आईएएस और 8 पीसीएस ऑफिसरों का ट्रांसफर किया गया. इनको तत्काल प्रभाव से पदभार संभालने को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं. पीसीएस अधिकारी अरविंद कुमार पांडे को संभागीय खाद्ध नियंत्रक गढ़वाल परिक्षेत्र, देहरादून भेजा गया है. यह कदम राज्य में शासन-प्रशासनिक ढांचे को नया स्वरूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.
आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव


इस फेरबदल के तहत कई वरिष्ठ आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव किए गए हैं. इसके साथ ही, आठ नए सचिवों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं
मिली जानकारी के अनुसार, विभिन्न आईएएस और पीसीएस अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों से हटाकर नए विभागों में भेजा गया है. इन तबादलों के पीछे मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य के विकास कामों में तेजी लाई जा सके और अलग-अलग सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन अधिक प्रभावी ढंग से हो



पीसीएस अरविंद कुमार पांडेय को संभागीय खाद्ध नियंत्रक, गढ़वाल परिक्षेत्र देहरादून भेजा गया है.पीसीएस अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह को अधिशासी निदेशक, चीनी मिल डोईवाल भेजा गया है. जिन पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है वो नाम हैं, दिनेश प्रताप सिंग, अनिल कुमार, दयानंद, मिसेज नुपुर, प्रत्युष सिंह, आकाश जोशी,राहुल शाह, संदीप कुमार, मंजीत सिंह गिल, ललित मोहन तिवारी है.


ये भी पढ़ें: MP Board ने किए एडमिट कार्ड जारी, दिए सख्त निर्देश, ऐसे कर सकते हैं डॉउनलोड
