ओडिशा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. ओडिशा के गंजाम में ED ने एक BJD नेता के घर छापा मारा इस दौरान ED के सामने नोटों से भरी हुईं अलमारियां सामने आयीं.
ओडिशा में ED का बड़ा एक्शन
ओडिशा के गंजाम जिले के बीजू जनता दल के उपाध्यक्ष और ठेकेदार ह्रषिकेश पाढ़ी के आवास पर ED ने शुक्रवार को अवैध खनन के मामले में छापेमारी की. इस छापेमारी के दौरान ED को भाई मात्रा में घर की अलमारियों से कैश बरामद हुआ. इस छापेमारी के दौरान ED के अधिकारियों को घर की अलमारियां नोटों से भरी हुईं मिलीं. इसके बाद से इस पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.
20 जगहों पर ED की छापेमारी
ED के अधिकारियों ने गंजाम जिले में पाढ़ी के नेटवर्क और वित्तीय संपर्कों के आधार पर लगभग 20 जगहों पर छापेमारी की. इस इच्छा बीमारी के साथ ही बरहामपुर शहर में बिजनेसमैन के घरों पर भी तलाशी जारी है. ED इस छापेमारी को ह्रषिकेश पाढ़ी और उनके साथियों से जुड़े हुए टैक्स चोरी के साथ बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों में कर रही है. बताया जा रहा है कि जिले के कई खनन माफियाओं ने ट्रैक्टर ड्राइवर, ऑटो मालिकों और मिठाई और पान की दुकान के मालिकों के नाम पर रेट के पट्टे लेकर अवैध रूप से कमाई की है.
अपराधिक बैकग्राउंड वाले माफियाओं के परिसरों पर रेड
ED ने लगभग 6 रेत माफियाओं के खिलाफ सबूतों से कार्रवाई को शुरू किया था और इसी के चलते बड़ी मात्र में पैसे भी बरामद हुए हैं. ED की जांच लगातार जारी है और इससे भी ज्यादा नगदी बरामद होने की उम्मीद की जा रही है. जिन जगहों पर छापेमारी की गई है वे सभी परिसर दलालों और अपराधिक बैकग्राउंड वाले माफियाओं के और उनके संबंधियों के हैं. जिन लोगों के लिए परिसर है उनमें गुंडे और बाहुबली भी शामिल है.
पहले भी ED ने की थी जांच
बताया जा रहा है कि जिन जगहों पर छापेमारी की गई है, उन सभी के मालिक अपनी ताकत का इस्तेमाल करके स्थानीय निवासियों का शोषण करके उनसे जबरदस्ती छोटे खनिजों का अवैध खनन करते हैं. इस छापेमारी से पहले भी ED गंजाम जिले में फर्जी डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल करके छोटे खनिजों के अवैध खनन में शामिल कई रेट माफियाओं के खिलाफ दर्ज फिर के आधार पर ECIR को दर्ज करके जांच शुरू की थी.
