महाराष्ट्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. महाराष्ट्र के ठाणे में 3 नाबालिग लड़कियों के लापता होने की खबर आई है. पुलिस के मुताबिक कल्याण थाना क्षेत्र के बारावे गांव की निवासी 2 सगी बहनें और उनकी भांजी सोमवार को सुबह के समय घर से निकली थी.
महाराष्ट्र में 3 नाबालिग बच्चियां गायब
महाराष्ट्र के ठाणे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. कल्याण थाना क्षेत्र के बारावे गांव की रहने वाली 2 सगी बहनों के साथ में उनकी 13 साल की भांजी सोमवार को सुबह अपने घर से निकली थीं. जिसके बाद से ही तीनों बच्चियों का कुछ भी पता नहीं लग रहा है. लापता होने वाली बहनों की उम्र 13 साल और 14 साल बताई जा रही है.
परिजनों ने शुरू की तलाश
रिपोर्ट के मुताबिक तीनों लड़कियां सोमवार को सुबह लगभग 5.30 बजे अपने घर से निकली थीं. घर से निकलने के बाद में कोई भी घर पर वापस नहीं लौटा. जब उन्हें काफी देर हो गई और उनका कोई भी सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने बच्चियों को ढूंढ़ने के लिए आसपास के इलाके में तलाश करना शुरू कर दिया. परिजनों ने उनके रिश्तेदारों और जान-पहचान वाले लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन फिर भी बच्चियों का कुछ पता नहीं लगा.
तलाश करने के बाद पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
जब परिजनों ने बच्चियों तो हर जगह पर देख लिया और रिश्तेदारों और पहचान वाले लोगों से पूछताछ कर ली, तो परिजनों ने इस मामले की शिकायत खडकपाड़ा पुलिस थाने में दर्ज कराई. इस मामले को पुलिस ने काफी गंभीरता से लिया है. पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज करके तुरंत ही बच्चियों की तलाश करना शुरू कर दिया. शुरुआती जांच और कुछ सूचनाओं के आधार पर पुलिस को पता लगा कि तीनों बच्चियां उत्तर प्रदेश के लखनऊ में देखे जाने की उम्मीद है.
महाराष्ट्र से लखनऊ आई पुलिस की टीम
महाराष्ट्र पुलिस को सूचना मिली कि तीनों बच्चियों के उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देखे जाने की संभावना है. इस सूचना के आधार पर महाराष्ट्र से पुलिस की एक विशेष टीम को उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में भेजा गया है. पुलिस यहां आकर स्थानीय पुलिस की मदद से बच्चियों की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस ने इस मामले में अपहरण का मामला दर्ज किया है. इस मामले में पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है, कि अगर बच्चियों की कोई जानकारी हो तो तुरंत ही पुलिस को सूचना दें.
