Azam Khan: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने पत्नी-बेटे के साथ जौहर ट्रस्ट से इस्तीफा दे दिया. परिवार के इस सामूहिक इस्तीफे के बाद ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी गठित की गई है. ट्रस्ट के सुचारू संचालन के लिए अब एक नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसमें आजम खान की बहन को सर्वोच्च पद दिया गया है.
निकहत अखलाक ट्रस्ट की नई अध्यक्ष
आजम खान की बहन निकहत अखलाक को ट्रस्ट का नया अध्यक्ष बनाया गया है. आजम खान के बड़े बेटे मोहम्मद अदीब आजम,जो अब तक केवल जोहर यूनिवर्सिटी के सदस्य थे उन्हें अब ट्रस्ट का नया सचिव बनाया गया है. मुश्ताक अहमद सिद्दीकी को उपाध्यक्ष, सपा विधायक नसीर अहमद खान को संयुक्त सचिव व जावेद उर रहमान खान को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. सपा नेता का यह कदम उनके और उनके परिवार पर कसते कानूनी शिकंजे का परिणाम की वजह बताया जा रहा है. जौहर ट्रस्ट पर किसानों की जमीन कब्जाने समेत 30 से अधिक गंभीर मुकदमे चल रहे हैं.
बताया जा रहा है कि आजम खान डॉ. तजीन फातिमा और अब्दुल्ला आजम के जेल में होने के कारण ट्रस्ट और उससे जुड़े शैक्षणिक संस्थानों जौहर यूनिवर्सिटी,रामपुर पब्लिक स्कूल के कामकाज में काफी दिक्कतें आ रही थीं. इस फेरबदल को आजम खान की एक बड़ी रणनीतिक चाल के रूप में देखा जा रहा है जिससे उनके परिवार की गैर-मौजूदगी में भी जौहर यूनिवर्सिटी और अन्य प्रोजेक्ट्स का काम कानूनी बाधाओं के बिना चलता रहे
यह भी पढ़ें- मैनहट्टन का वो रेलवे स्टेशन जो किसी ‘महल’ से कम नहीं! 67 पटरियों के जाल के बीच कैसे सुरक्षित रहते हैं लाखों मुसाफिर?
