जम्मू-कश्मीर में मौसम फिर खराब होता दिख रहा है. कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी हुई है. इस बर्फबारी के चलते श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे को भी बंद कर दिया गया है. लगातार हो रही बर्फबारी के चलते सड़कों की हालत भी काफी खराब हो गई है.
कश्मीर में बर्फबारी के कारण यातायात ठप
कश्मीर में लगातार भारी बर्फबारी हो रही है. इसके चलते कश्मीर में यातायात भी ठप पड़ गया है. यहां हो रही बर्फबारी के चलते प्रशासन ने जम्मू-कश्मीर नेशनल हाईवे को बंद कर दिया है. सड़कों पर बर्फ जमने के कारण स्थिति काफी खराब हो गई है. आपको बता दें कि काजीगुंड के साथ कई इलाकों में लगातार भारी बर्फबारी हो रही है. यहां चल रही तेज हवाओं और बर्फबारी के कारण अनंतनाग के कई हिस्सों में बिजली भी काफी प्रभावित हुई है.
कई इलाकों में पावर सप्लाई बंद
भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण कई इलाकों में पावर सप्लाई भी बंद हुई है. पावर डेवलपमेंट डिपार्टमेंट (PDD) ने पावर सप्लाई को दोबारा से शुरू करने के लिए फील्ड स्टाफ के साथ में तकनीकी टीमों को तैनात किया जा रहा है. आपको बता दें कि भारी बर्फबारी के चलते पुंछ में एक बस भी सड़क पर फंसी हुई है. पुंछ के साथ श्रीनगर में भी मौसम काफी खराब है. जिसके चलते फ्लाइट्स पर भी काफी असर पड़ा है.
26 फ्लाइट्स को किया गया रद्द
श्रीनगर में भी लगातार भारी बर्फबारी हो रही है. इसके चलते हवाई सेवाओं के ऊपर भी काफी असर पड़ा है. आपको बता दें कि श्रीनगर एयरपोर्ट पर हो रही भारी बर्फबारी के कारण 26 फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया है. श्रीनगर एयरपोर्ट पर विमानों के टेक-ऑफ और लैंडिंग के ऊपर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है. इसके चलते यात्रियों को काफी इंतजार का सामना करना पड़ रहा है.
इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी
श्रीनगर एयरपोर्ट पर हो रही बर्फबारी के कारण इंडिगो ने एडवाइजरी जारी की है. इंडिगो ने कहा है कि मौसम के साफ होते ही उड़ानों को दोबारा से शुरू कर दिया जाएगा. तब तक के लिए सभी यात्रियों को सलाह दी गई है कि सभी लोग एयरपोर्ट पर जाने से पहले अपनी फ्लाइट की लेटेस्ट स्थिति को ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से देख लें. बताया गया है कि जिन यात्रियों की उड़ानें प्रभावित हुई हैं, वे सभी लोग टिकट को रीबुक कर सकते हैं या फिर रिफंड का ऑप्शन भी चुन सकते हैं.
यह भी पढ़ें- आजम खान, अब्दुल्ला और तंजीन फातिमा का जौहर ट्रस्ट से इस्तीफा, नई कार्यकारिणी घोषित
