UP weather: बसंत पंचमी के दिन उत्तर प्रदेश के मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने 23 जनवरी के दिन तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना को जताया है. साथ ही कई जिलों में इसका अलर्ट भी जारी किया गया है. 15 राज्यों में इसका अलर्ट दिया गया है. इसके अलाव 15 जगहों पर बारिश के साथ-साथ ओले गिरने की आशंका की भी जताया गया है.
मौसम विभाग का कहना हैं कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण है. बारिश के साथ-साथ 30 से 45 किलोमीटर प्रतिघंटा के रफ्तार से हवा भी चल सकती है. बारिश की वजह से लोगों को आने वाले कुछ दिनों में ठंड का एहसास भी हो सकता है. आज के दिन यूपी के पूर्वी हिस्से में मौसम विभाग द्वारा बारिश और ओले गिरने के साथ-साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने के कारण येलो अलर्ट जारी किया है. यूपी के पश्चिमी में मेघ के गरजने के साथ-साथ हवाओं के चलने का ऑरेंज अलर्ट दिया है. इसके अलावा ओलों के गिरने की भी संभावना जताई है.
इन जिलों में अलर्ट
हाथरस, एटा, कासगंज, मथुरा, फिरोजाबाद, बुलंदशहर, बिजनौर, बुलंदशहर, अमरोहा, मुरादाबाद, अलीगढ़, बदायूं, बरेली, रामपुर, संभल इन जिलों में मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की आशंका जताई है. हापुड़, श्रावस्ती, मेरठ, बहराइच, पीलीभीत, गोंडा, कन्नौज, बाराबंकी, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी आदि में हल्की बारिश होने की संभावना जताया गया है. गाजियाबाद, नोएडा और लखनऊ में भी बारिश संग तेज हवाओँ के चलने की आशंका जताई गई है.
कौन सा जिला रहा सबसे ठंडा
बता दें कि गुरूवार की रिपोर्ट के अनुसार मुजफ्फरनगर सबसे ठंडे जिले की श्रेणी में दिखाई दिया था. यहां का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. प्रयागराज और बहराइच में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
तापमान में दिखेगी गिरावट
इसी के साथ मौसम विभाग द्वारा तापमान में उतार-चढ़ाव के होने की संभावना को जताया गया है. 24 घंटे के अंदर तापमान में किसी तरह का परिवर्तन नहीं दिखने की संभावना जताई गई है. IMD ने अगले कुछ दिनों में तापमान गिरने की बात कही है. हालांकि, अभी के समय तापमान में बदलाव न हो लेकिन मौसम विभाग ने एक दो दिन के अंदर तापमान में और ज्यादा गिरावट गिरने की बात कहीं है.
ये भी पढ़ें: कोडीन कफ सिरप केस: 30 कारोबारियों के खिलाफ LOC जारी, कारोबारियों के पासपोर्ट भी निरस्त होंगे
