आज के समय पर गूगल में चीजें सर्च और AI से कंटेट बनाना हमारी जीवन का दैनिक दिनचर्या बन चुका है. लोग हर काम के लिए गूगल पर डिपेंड हो चुके है. अपनी पढ़ाई से लेकर खाना बनाने की रेसिपी तक वह ऑनलाइन सर्च करते हैं. ऐसे में कई बार लोग कुछ ऐसी बातों को भी सर्च कर लेते हैं, जिससे की वह शक के दायरे में आ जाते हैं. जी हां, कई बार लोगों को पता नहीं होता है और वह ऐसी चीजें सर्च कर बैठते हैं, जिससे की उन्हें जेल तक जाना पड़ सकता है.
आइए बताते हैं कैसे और क्या सर्च करना पड़ेगा आपको भारी
अगर आप आतंकी चीजों उनके संगठनों, प्रचार या उनमें शामिल होने जैसी खतरनाक चीजों को सर्च करते हैं. तो इन मामलों में जांच एंजेसी एक दम सक्रिय हो जाती है. इसके अलावा आप पर UAPA जैसे गंभीर कानून लग सकते हैं. हालांकि, ऐसा करना जरूरी भी होता है क्योंकि इससे देश की सुरक्षा बनी रहती है. बता दें कि भारत में इन गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए IPC, IT एक्ट और UAPA जैसे गंभीर कानून है. अगर आप इन चीजों को सर्च करते हैं. तो आप इनके शक के दायरे में तुरंत आ जाते हैं. भले ही आपने वह काम किया हो या नहीं.
शोषण से संबंधित चीजें सर्च करना
अगर आप बच्चों का शोषण और किसी भी प्रकार का बच्चों से जुड़ा हुआ अश्लील कन्टेंट सर्च करते हैं. तो भारत में इस पर माफी नहीं दी जाती है. चाहें आपने यह गलती से ही क्यों न सर्च किया हो.
इन चीजों को सर्च करना पड़ेगा भारी
साइबर क्राइम भी आज के समय में काफी ज्यादा बढ़ गया है. इसी कारण से कई लोग फोन को हैक करना या किसी भी तरीके की फ्रांड की चीजों को सर्च करते हैं. तो वह तुरंत नजर पर आ जाते हैं. अगर आप घर में ही बम कैसे बनाया जाए या हथियारों में कैसे बदलाव किया जाए जैसी चीजें सर्च करते हैं. तो ऐसे में भी आप शक के घेरे में आ जाते हैं.
अगर आप ऑनलाइन नशीले पदार्थ को बेचने खरीदने आदि के तरीके को सर्च करते हैं. तो आप पर साइबर और नारकोटिक्स दोनो लागू हो सकते हैं. ऑनलाइन पहचान किसी की भी नहीं छिप पाती है.
अगर आप अपनी किसी डॉक्यूमेंट की फर्जी कॉपी बनाने के बारे में सर्च करते हैं. तो सीधे यह मामला धोखधड़ी में आता है. इस समय में लोगों को अपने कन्टेंन्ट को सर्च करने से पहले यह जान लेना चाहिए कि वह किसी ऐसे संदिग्ध कंटेंट को सर्च न कर रहे हो, जिससे की वह किसी प्रकार की परेशानी में पड़ जाएं
