उत्तर प्रदेश से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनने मात्र से लोग डर जाएंगे. बागपत जिले में एक छोटे से विवाद ने बड़ी हिंसा का रूप लिया. यहां देखते ही देखते पत्थर बरसने के साथ छतों से गोलियां चलने लगीं.
बागपत की गलियों में चली गोलियां
उत्तर प्रदेश में एक छोटे से विवाद ने बड़ी हिंसा का रूप ले लिया. बागपत जिले के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के खत्री मोहल्ले में गोलियां चलने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मोहल्ले की छोटी गलियों में अचानक से चली गोलियों ने पूरे इलाके को दहला दिया है. इस घटना में एक 10 साल के मासूम बच्चे को गोली लगी है. बताया जा रहा है कि हर्ष नाम का 10 साल का बच्चा गली से गुजर रहा था.
कहासुनी ने लिया फायरिंग का रूप
बागपत जिले में चलने वाली गोलियों ने पूरे इलाके को दहलाकर रख दिया है. जानकारी के मुताबिक दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी, लेकिन देखते ही देखते इस छोटे से विवाद ने पथराव और फायरिंग का रूप ले लिया. बताया जा रहा है कि काला नाम का एक युवक छत पर चढ़कर दूसरे पक्ष के ऊपर तमंचे से फायर कर रहा था. इस फायरिंग के दौरान एक 10 साल के मासूम हर्ष के पेट में जा लगी.
गोली लगने से जमीन में गिर गया बच्चा
इस फायरिंग के दौरान जब गोली बच्चे को लगी, तो तुरंत ही बच्चा जमीन पर गिर गया. जिसके बाद पूरे मोहल्ले में चीख-पुकार की स्थिति हो गई. घटना में घायल हुए हर्ष के पिता ने बताया कि उनके बेटे का इस झगड़े में किसी तरह का कोई रोल नहीं था. बच्चे के पिता ने गोली लगने का आरोप काला नाम के युवक पर लगाया है. बच्चे के गोली लगने के बाद में लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे.
पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
बच्चे को जब गोली लगी, तो तुरंत ही बच्चा जमीन में गिर गया. जिसके बाद उसके परिजन और स्थानीय लोग बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे और वहां उसे भर्ती कराया. यहां डॉक्टरों की टीम बच्चे का इलाज कर रही है. डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है. इस पूरी घटना के बाद जिला पुलिस प्रशासन ने भी एक्शन लिया है और मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में सभी दोषियों के ऊपर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में खुले नाले में गिरा बच्चा, अस्पताल में हुई मौत, स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप
