pm modi on sabrimala theft: प्रधान मंत्री मोदी ने तिरुवनंतपुरम में कहा कि केरल में भाजपा ही भ्रष्ट एलडीएफ और यूडीएफ को खत्म कर विकास और अच्छे शासन लाएगी. उन्होंने सबरीमाला चोरी की जांच करवाने की अपनी गारंटी भी दी है.

pm modi on sabrimala theft: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम में एक जनसभा को संबोधित किया है. उन्होंने कहा कि केरल में बदलाव जरूर आएगा. इसके लिए उन्होंने हाल में हुए नगर निगम चुनावों में भाजपा की जीत का जिक्र किया है. मोदी ने कहा कि भाजपा ही एलडीएफ और यूडीएफ के भ्रष्टाचार और कुशासन को खत्म कर सकती है. उन्होंने जनता से भाजपा पर भरोसा बनाए रखने की अपील की है.
मोदी ने कहा कि केरल में अब तक सिर्फ दो गठबंधन नजर आए हैं. एक सीपीएम का नेतृत्व वाला एलडीएफ और दूसरा कांग्रेस का नेतृत्व वाला यूडीएफ, दोनों ने बारी-बारी से राज्य में शासन किया, लेकिन जनता को उम्मीदों के मुताबिक परिणाम नहीं मिले हैं. उन्होंने बताया कि भाजपा तीसरा विकल्प है, जो विकास और अच्छे शासन का एजेंडा लेकर आई है.
प्रधानमंत्री ने एलडीएफ और यूडीएफ पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनके झंडे अलग हैं, लेकिन एजेंडा एक ही है. दोनों में भ्रष्टाचार है और कोई जवाबदेही नहीं है. सांप्रदायिकता का खेल चलता है और सिस्टम नहीं बदलता है. मोदी ने कहा कि अब लोगों के हित में काम करने वाली सरकार की जरूरत है और बीजेपी और एनडीए इसे पूरा करेंगे.
पीएम ने कहा कि केरल के लोगों ने भाजपा पर विश्वास दिखाया है. तिरुवनंतपुरम में भाजपा की जीत केवल मामूली नहीं है, बल्कि ऐतिहासिक है. उन्होंने कहा कि जनता ने पार्टी को सेवा करने का मौका दिया है और भाजपा अब राज्य में मजबूत होकर खड़ी है. यह जीत भाजपा के लिए नई नींव रखती है.

सबरीमाला मंदिर में हाल ही में हुई चोरी के मामले पर मोदी ने कहा कि इस मामले की जांच करवाना “मोदी की गारंटी” है. उन्होंने कहा कि एलडीएफ सरकार ने मंदिर की परंपराओं को कमजोर किया है. कांग्रेस और अन्य पार्टियों पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जब एनडीए सत्ता में आएगी, तो राज्य को “डबल इंजन” सरकार से फायदा मिलेगा. पीएम ने जनता से अपील की कि वे पवित्र भूमि को भ्रष्ट और सांप्रदायिक ताकतों से बचाएं.
यह भी पढ़ेंं: मुनीर से लिया टक्कर… पाकिस्तान में पूर्व आर्मी अधिकारी आदिल रजा आतंकी घोषित; बोले- मेरे लिए सम्मान की बात
