साउथ ईस्ट दिल्ली में पुलिस ने एक वांटेड व्यक्ति का एनकाउंटर किया है. बताया जा रहा है कि पुलिस काफी लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी हुई थी. जिसके बाद पुलिस ने 23 जनवरी को उस व्यक्ति का एनकाउंटर किया है.
दिल्ली पुलिस ने किया बदमाश का एनकाउंटर
साउथ-ईस्ट दिल्ली में पुलिस ने पुल प्रहलादपुर इलाके में MB रोड पर पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में एक 22 साल के सतीश भाटी नाम के आरोपी के पैर में गोली लगी है. जिसके बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी सतीश के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था.
पुलिस ने बिछाया था जाल
इस मामले में एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया है कि पुलिस टीम को सतीश भाटी की गतिविधियों के बारे में सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस टीम ने MB रोड के पास में उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया था. जिसके बाद शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को टीम को आरोपी दिखाई दिया और टीम ने उससे रुकने के लिए कहा. जिसके बाद आरोपी भागने की कोशिश करने लगता है.
पुलिस के ऊपर चलाई गोलियां
आरोपी सतीश भाटी पुलिस के रोकने पर भागने की कोशिश करता है और पुलिस की टीम के ऊपर गोलियां चलाने लगता है. जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और उसका एनकाउंटर करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी के बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उससे हथियार छीन लिया गया है.
आरोपी के पास से पिस्तौल सहित 6 मोबाइल बरामद
पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल, 6 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है. पुलिस का कहना है कि आरोपी के ऊपर छीन-झपट और लूट जैसे कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है, जिसके चलते सतीश भाटी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
यह भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस परेड देखने जा रहे हैं? अगर ले गए ये चीजें तो नहीं मिलेगी एंट्री, एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल
