देश की राजधानी दिल्ली में हर साल की तरह इस साल भी धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा. दिल्ली में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं. अगर आप भी गणतंत्र दिवस पर परेड देखने जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का बेहद ध्यान रखना होगा.
परेड में होंगे कई VVIP शामिल
26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा. जिसकी तैयारियां काफी जोरों से चल रही हैं. गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड में कई VVIP शामिल होंगे, जिसके चलते कर्तव्य पथ और आसपास के इलाकों में सिक्योरिटी काफी हाई रहेगी. अगर आप भी इस साल कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड देखने जा रहे हैं, तो कई चीजें ऐसी हैं जो आप अपने साथ लेकर अंदर नहीं जा सकते हैं.
परेड में इन चीजों के साथ मिलेगी एंट्री
अगर आप 77वें गणतंत्र दिवस पर परेड देखने के लिए जा रहे हैं, तो आप अपने साथ सिर्फ टिकट, फोटो आईडी, जरूरी दवा, पानी की बोतल और मोबाइल फोन ही ले जा पाएंगे. आपको हाई सिक्योरिटी चेकिंग के बाद ही अंदर जाने की परमिशन मिलेगी. इन चीजों के अलावा कई चीजें ऐसी हैं, जिनको आप अपने साथ परेड देखने के समय पर नहीं ले जा सकते हैं.
इन चीजों को नहीं ले जा सकते आप
कर्तव्य पथ पर हर साल गणतंत्र दिवस परेड देखने को मिलती है. जिसको देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जाते हैं. अगर आप भी परेड देखने के लिए जा रहे हैं, तो अपने साथ मोबाइल का चार्जर, इयरफोन, बैटरी से चलने वाले गैजेट, ब्लेड, चाकू, नुकीला हथियार, कैंची, तार और पावर बैंक जैसी चीजें नहीं ले जा सकते हैं. इन चीजों को लेकर अगर आप जाते हैं, तो आपको गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए एंट्री नहीं मिलेगी.
यह भी पढ़ें- पंजाब में रेलवे ट्रैक पर धमाका, मालगाड़ी के इंजन को पहुंचा नुकसान, सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की जांच
परेड में 30 झाकियां शामिल
इस साल गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल में पहली बार भारतीय सेना की भैरव बटालियन भी शामिल हुई है. इस साल गणतंत्र दिवस परेड में 17 राज्यों से साथ केंद्र शासित प्रदेशों और 13 केंद्र सरकार के विभागों की 30 झाकियां शामिल होंगी. इस साल झाकियों की थीम स्वतंत्रता का मंत्र वंदे मातरम् एवं समृद्धि का मंत्र-आत्मनिर्भर भारत रखी गई है. इस साल गणतंत्र दिवस परेड को देखने के लिए लोगों के अंदर काफी उत्साह नजर आ रहा है.
गणतंत्र दिवस परेड में इन बातों का रखें ध्यान-
- पुलिस के निर्देशों को मानें.
- तय किए गए एंट्री और एग्जिट गेट का इस्तेमाल करें.
- बिना परमिशन के कर्तव्य पथ के आसपास फोटो-वीडियो न बनाएं.
