आज के समय में लोग महंगे फोन के पीछे इसलिए भागते हैं ताकि वह उसमें से अच्छी फोटो क्लिक कर सके. स्मार्टफोन के कैमरे के बिना लोग रहना नहीं चाहते हैं. उनके लिए यह रोजाना की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. हालांकि, कई लोग सिर्फ फोन खरीद तो लेते हैं लेकिन उन्हे उनके टूल्स के बारे में पता नहीं होता है कि उनको वह कैसे यूज कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि कैमरे का फोटो खींचने के अलावा और क्या काम हो सकता है.
डाक्यूमेंट को समझने में आसानी
एक समय में लोगों को अगर कोई भी डॉक्यूमेंट समझ नहीं आ पाता था. तो उन्हे कैफे जाकर समझना पड़ता था. हालांकि, अब के समय में ऐसा नहीं है. अगर आप किसी भी डाक्यूमेंट को समझना चाहते हैं तो आप फोन से उनका फोटो क्लिक कर उसे AI टूल्स की मदद से समझ सकते हैं. आपको सिंपल और अच्छी भाषा में तुरंत उस चीज का अनुवाद आसान भाषा में मिल जाएगा. अगर आप चाहते हैं तो आप हिन्दी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में इनका अनुवाद कर सकते हैं.
अनजान भाषा को समझने में आसानी
पहले के समय में अलग भाषा लोगों के लिए एक टेंशन का कारण था. आज के समय में लेकिन यह लोगों के लिए टेंशन का कारण नहीं है. दरअसल, अगर आपके पास कोई ऐसा डॉक्यूमेंट हैं, जो कि दूसरी भाषा में और उसे आप समझ नहीं पा रहे हैं. तो आप इसको भी आसानी से समझ सकते हैं. आप उस टैक्सट को स्कैन करके उसको अनुवाद आसानी से निकाल सकते हैं. यह टूल आपको किसी भी भाषा का सटीक अनुवाद निकाल कर दे सकता है.
क्यूआर कोड को स्कैन करना
मार्केट में दो तरीके के क्यूआर कोड है. एक जिससे आप पैमेंट करते हैं. कैमरे के बिना क्यूआर कोड को स्कैन करना आसान नहीं होता है. आज के समय में बात की जाए तो ऑनलाइन पैमेंट एक जरूरत बन चुका है. इसके अलावा हर प्रोडक्ट का अपना एक क्यूआर कोड होता है, जो उनके प्रोडक्ट के पीछे छापा जाता है, अगर आप उस सामान में क्या-क्या चीजें डाली गई है या वह किन मिक्सचर से मिल कर बना है. तो आप यह भी आसानी से जान सकते हैं. दरअसल, इसका फायदा उन लोगों को होता है, जिनको किसी चीज से एलर्जी होती है. कई बार लोगों को जिस चीज से एलर्जी होती है. वह उसी में मौजूद होती है लेकिन उन्हें पता नहीं लग पाता है. इसलिए अगर आपको लग रहा है कि आपके प्रोडक्ट में मिले हुए किसी सामान से दिक्कत है. तो आप उसके पीछे बने स्कैनर को कैमरा की मदद से स्कैन करके देख सकते हैं. आपको इस प्रोडक्ट की पूरी लिस्ट मिल जाएगी.
ये भी पढ़ें: युवराज की मौत मामले में SIT की 8 घंटे की पूछताछ, 80 अफसरों से पूछताछ…खुलेगा लापरवाही का राज
