तमिलनाडु से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. तमिलनाडु के मेलूर के पास रविवार को सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, साथ ही 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.
तमिलनाडु में 3 लोगों की मौत
तमिलनाडु के मेलूर के पास रविवार को सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक कोट्टमपत्ती पुलिस थाना क्षेत्र के त्रिची-मदुरै नेशनल हाईवे पर एक खड़ी हुई बस में एक दूसरी प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी. यह चक्कर सुबह के समय पर हुई. टक्कर इतनी तेज थी, कि हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.
खड़ी बस में पीछे से मारी टक्कर
रिपोर्ट के मुताबिक एक बस चेन्नई से मदुरै जा रही थी. अपने सफर को पूरा करते समय यह बस पल्लापत्ती उपनगरीय क्षेत्र में हाईवे पर एक चाय की दुकान के सामने रुकी हुई थी. बताया जा रहा है कि उस दौरान बस का ड्राइवर बस में मौजूद नहीं था. इसी दौरान चेन्नई से मार्तंडम जाने वाली एक दूसरी प्राइवेट बस अनियंत्रित हो गई. जिसके बाद वह बस सड़क पर खड़ी हुई बस से जा टकराई.
मृतक महिला की नहीं हो पाई पहचान
बेकाबू हुई प्राइवेट बस ने खड़ी बस में जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में 3 यात्रियों की उसी दौरान मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक 2 मृतकों की पहचान 65 साल के कनगरंजितम और 23 साल के सुदर्शन के रूप में की गई है. वहीं इस हादसे में जान गंवाने वाली एक महिला की पहचान अभी भी नहीं हो पाई है. इन दोनों बसों में यात्री सवार थे.
घायलों को लोगों ने कराया अस्पताल में भर्ती
बसों की इस टक्कर में दोनों बसों में सवार यात्रियों में 15 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इस हादसे के बाद आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई. जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने यात्रियों की मदद की और घायलों को एम्बुलेंस और अपने प्राइवेट वाहनों की मदद से अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया. इस हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद मामले को दर्ज करके जांच में जुट गई है.
