Weekly horoscope: कुल 12 राशियों की चर्चा हमारे शास्त्रों में की गई है. हर व्यक्ति के ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर उसकी राशि तय की जाती है, जिससे उनके जीवन में क्या होगा. इसके बारे में जानकारी लेता है. अगर आप भी इस हफ्ते आपके दिन कैसे रहने वाले हैं. इसके बारे में जानना चाहते हैं. तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि किन राशि के लोगों को इस हफ्ते धनलाभ होगा या किसके जीवन में क्या उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं कि आखिर कैसा रहेगा आपका पूरा हफ्ता और किस तरफ कर रहे इशारे आपके सितारें. सबसे पहले बात करते मेष राशि वालो की
मेष
इस हफ्ते आपका जल्दी फैसले लेना काफी काम आएगा. कोई भी फैसला लेकिन सोच समझकर ही लें. अपने गुस्से पर आपको इस हफ्ते काबू करने की जरूरत है. साथ ही आपका दिमाग इस हफ्ते काफी तेजी से काम करने वाला है.
इस हफ्ते के लिए आपका शुभ रंग लाल है.
वृषभ
इस पूरे सप्ताह में आप पैसे और परिवार दोनों के बीच संतुलन बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं. आपका जो भी रूका हुआ काम है. इस हफ्ते पूरा होने के योग बन रहे हैं.
इस हफ्ते के लिए आपका शुभ रंग हरा है.
मिथुन
अगर आप चाहते हैं कि इस सप्ताह आपका काम पूरा हो तो आपको लोगों से बातचीत करने और संपर्क बढ़ाने की जरूरत है. इससे आपको काफी लाभ मिलेगा. साथ ही कोई ऐसी जानकारी मिलेगी, जिससे आपको फायदा होगा.
इस हफ्ते के लिए आपका शुभ रंग पीला है.
कर्क
आपके लिए यह हफ्ता थोड़ा भावनात्मक रूप से भारी होगा. हालांकि, चिंता करने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि परिवार और दोस्तों को सहयोग मिलते हुए दिखाई दे रहा है.
इस हफ्ते के लिए आपका शुभ रंग सफेद है.
सिंह
इस हफ्ते आपकी लीडरशिप क्वालिटी से काफी लाभ मिलेगा. इसके अलावा आपका मान-सम्मान लोगों के बीच काफी बढ़ेगा
इस हफ्ते के लिए आपका शुभ रंग नारंगी है.
कन्या
इस सप्ताह आपको मेहनत का फल मिलते हुए दिखाई दे रहा है. हेल्थ में काफी ज्यादा सुधार देखने को मिल सकता है.
इस हफ्ते के लिए आपका शुभ रंग नीला है.
तुला
आप अगर इस हफ्ते कोई बड़ा फैसला लेने वाले हैं. तो काफी सोच समझ कर लें. इस हफ्ते आपको रिश्तों में संतुलन बनाए रखने की काफी ज्यादा जरूरत है. इसी कारण से जो भी फैसले ले सोच समझ कर ही लें.
इस हफ्ते के लिए आपका शुभ रंग गुलाबी है.
वृश्चिक
कोई भी काम अगर आप करने की सोच रहे हैं. तो प्लानिंग बना कर ही करें. ऐसे में आपको सफलता मिलेगी. पैसों को खर्च करते हुए भी सावधानी बनाए रखना जरूरी है.
इस हफ्ते के लिए आपका शुभ रंग बैंगनी है.
धनु
इस सप्ताह में भाग्य आपका आपके साथ रहेगा. किसी भी तरीके की नई यात्रा की शुरुआत के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं.
इस हफ्ते के लिए आपका शुभ रंग हल्का नीला है.
मकर
इस हफ्ते आप पर थोड़ा काम का दबाव बनते हुए दिखाई दे रहा है. हालांकि, आप जितनी मेहनत करेंगे उतना ही आपको रिज़ल्ट अच्छा मिलते हुए दिखाई देगा.
इस हफ्ते के लिए आपका शुभ रंग भूरा है.
कुंभ
इस हफ्ते आपकी तरफ से आ रहे सभी नए आइडिया काम आने के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा काम में आपको आपके दोस्तों का भी साथ जरूर मिलते हुए दिखाई दे रहा है.
इस हफ्ते के लिए आपका शुभ रंग आसमानी है.
मीन
हफ्ते के शुरूआत से ही आपका मन काफी शांत रहेगा. दिमाग शांत तो रहेगा लेकिन कई तरीके के क्रिएटिव कामों में आपको सफलता भी मिलते हुए दिखाई दे रही है.
इस हफ्ते के लिए आपका शुभ रंग सी-ग्रीन है.
