मध्य प्रदेश से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. मध्य प्रदेश का रतलाम जिला इन दिनों काफी चर्चा में है. बताया जा रहा है कि पंचेवा गांव के लोगों ने यह घोषणा की है कि वे लोग उन परिवारों का बहिष्कार करेंगे, दिन परिवारों ने बच्चे लव मैरिज के लिए घर से भाग जाते हैं.
रतलाम जिले में अनोखा फैसला
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में लोगों ने ऐसी घोषणा की है, जिसकी वजह से यह जिला काफी चर्चाओं में आ गया है. रतलाम जिले का पंचेवा गांव के लोगों ने यह फैसला किया है, कि जिन परिवारों के बच्चे प्रेम विवाह के लिए घर से भाग जाते हैं, उन सभी परिवारों का बहिष्कार किया जाएगा. इस पूरे मामले का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो पूरे जिले में हड़कंप मच गया.
6 महीनों में 8 जोड़े भागकर कर चुके शादी
इस फैसले के बाद जब मामला अधिकारियों तक पहुंचा, तो उन्होंने कार्रवाई के आदेश दिए हैं. इस मामले में गांव वालों का कहना है कि पिछले लगभग 6 महीनों में गांव से 8 जोड़े भागकर लव मैरिज कर चुके हैं. जिसके बाद में गांव वालों ने यह सोशल बॉयकॉट का फैसला किया है. एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें गांव का एक व्यक्ति कहता दिखा रहा है कि जो भी लड़के-लड़कियां भागकर शादी करेंगे, उनके परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा और उन्हें गांव के किसी भी कार्यक्रम में बुलाया नहीं जाएगा.
वीडियो में शर्तें सुनाता नजर आ रहा व्यक्ति
वायरल होने वाली वीडियो में व्यक्ति का कहना है कि अगर ऐसे लोगों की कोई भी व्यक्ति मदद करेगा, तो उसके खिलाफ भी यही कार्रवाई की जाएगी. वायरल होने वाली वीडियो में एक व्यक्ति पूरे गांव की तरफ से ये सभी शर्तें सुनाते हुए नजर आ रहा है. व्यक्ति का कहना है कि भागकर शादी करने वाले लोगों और उनके परिवार वालों को किसी भी तरह के कार्यक्रम में बुलाया नहीं जाएगा और उनका बहिष्कार किया जाएगा.
पुलिस को कार्रवाई के आदेश
इस शर्त और फैसले में यह भी कहा गया है कि भागकर शादी करने वाले जोड़ों के परिवार वालों को न किसी तरह का गांव में रोजगार दिया जाएगा और उनके न ही दूध और रोजमर्रा जैसी चीजें खरीदी जाएंगी और न ही उन्हें बेची जाएंगी. इस मामले में कलेक्टर मीशा सिंह का कहना है कि वीडियो में दिखने वाले व्यक्ति की पहचान हो गई है, जिसके बाद पुलिस को इस पूरे मामले में कार्रवाई करने के लिए कहा गया है.
यह भी पढ़ें- लिव-इन में रहने वाले सावधान!…उत्तराखंड में गवर्नर की मुहर के साथ UCC और सख्त,जानें क्या हैं नए प्रावधान?
