झारखंड के दुमका जिले में एक युवक ने अपने चचेरे भाई को मौत के घाट उतार दिया. युवक ने बताया कि उसका भाई उसकी प्रेमिका के ऊपर नजर रखता था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
युवक ने की चचेरे भाई की हत्या
झारखंड से एक अनोखा मामला सामने आया है. दुमका जिले में प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने अपने ही चचेरे भाई की हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान मनीलाल हांसदा के रूप में हुई है. यह पूरी घटना मसलिया थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने मृतक की पहचान चूहापानी हांसदा के रूस में की है.
पुलिस के सामने बनाई कहानी
जानकारी के मुताबिक बाबुसोल बास्की नाम के एक व्यक्ति ने मसलिया थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके साल की हत्या हुई है. जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई. पुलिस ने शुरुआती जांच में मृतक के साथ घटना वाले दिन पर फुटबॉल मैच देखने जाने वाले उसके चचेरे भाई से कई सवाल किए. जिसमें मनीलाल ने पुलिस को बताया कि रात में समय जब वे लोग घर वापस लौट रहे थे, तो कुछ लोगों ने उनके ऊपर हमला किया था.
पुलिस ने की सख्ती से पूछताछ
मनीलाल ने पुलिस को बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनके ऊपर हमला किया, उसी हमले में उसके चचेरे भाई की मौत हो गई. उसके बताया कि उस हमले में वह भी घायल हुआ था. जिसके बाद पुलिस को उसकी कहानी पर शक हुआ और उसे हिरासत में ले लिया. जब पुलिस ने उससे सख्ती के साथ पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई कबूल कर ली.
शराब पीने के बाद शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक मनीलाल ने बताया कि उसके चचेरे भाई की उसकी प्रेमिका पर गंदी नजर थी. इस बात को लेकर पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था. फुटबॉल मैच देखने गए दोनों भाइयों ने लौटते समय शराब को पिया. जिसके बाद दोनों के बीच प्रेमिका को लेकर विवाद शुरू हो गया. विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया और उसके बाद मनीलाल ने गुस्से में आकर अपने चचेरे भाई चूहापानी के सिर पर एक बड़े पत्थर हमला किया. इस हमले में चूहापानी की मौके पर ही मौत हो गई.
यह भी पढ़ें- एकतरफा आशिक ने पार की हदें! युवती के घर में घुसकर किया एसिड अटैक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
