इंस्टाग्राम पर लाखों की संख्या में क्रिएटर कंटेंट बना रहे हैं. सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना जितना आसान लगता है. उतना ही यह उनके लिए कठिन होता है. बता दें कि लाखों की संख्या में लोग अभी के समय सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कंटेंट बना रहे हैं लेकिन फिर भी उनके फॉलोअर्स नहीं बढ़ रहे हैं. हालांकि, इसकी वजह यह नहीं कि उनका कंटेंट खराब होता है बल्कि कारण यह है कि प्लेटफॉर्म के कई सारे नियम होते हैं. साथ ही यूजर के बिहेवियर में भी तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा हैं. अभी के समय में केवल फोटो या वीडियो पोस्ट करने से नहीं बल्कि स्माट मूव से ग्रोथ मिल सकेगी.
इंस्टाग्राम एल्गोरिदम चेंज
बता दें कि इंस्टाग्राम ने अपना एल्गोरिदम चेंज कर दिया है. अब के समय में वह ऐसे कंटेंट को आगे बढ़ाना चाहते हैं, जिसमें लोग ज्यादा देर तक रूके. साथ ही वीडियों पर लाइक शेयर कमेंट भी ज्यादा हो. इसी तरीके से वह ज्यादा लोगों तक जा पाएगी. इन्हीं कारणों से अब के समय में केवल लोगों का व्यूज नहीं वॉच टाइम और इंटरैक्शन सबसे ज्यादा जरूरी होता है. ज्यादातर क्रिएटर्स केवल Reels पर फोकस करते हैं. उन्हें ऐसा लगता है कि ऐसा करने से उनके इंस्टाग्राम पर संतुलन बना रहेगा. हालांकि, अब Instagram जो संतुलन चाहता है. वह बिल्कुल अलग है. अब के समय में क्रिएटर को स्टोरी और क्राउसल को पोस्ट करना भी जरूरी होता है. दरअसल, स्टोरी से नए ऑडियंस के साथ कनेक्शन बनता है और क्राउसल पोस्ट से इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम को सकारात्मक सिग्नल देखने को मिलता है.
गलत टाइम पर पोस्ट
बहुत बार कंटेंट तो अच्छा होता है लेकिन गलत टाइम पर पोस्ट करने के कारण उस अकाउंट की ग्रोथ बिल्कुल खत्म हो जाती है. आपको अपने ऑडियंस के सबसे ज्यादा एक्टिव होने के समय ही अपने कंटेंट को पोस्ट करना चाहिए. इसके अलावा हफ्ते में करीब दो या तीन बार ही सही आपको हमेशा इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए रहना चाहिए. ऐसा करने से इंस्टाग्राम को लगता है कि आप हमेशा पोस्ट करने वाले क्रिएटर हैं.
इंस्टाग्राम पर उन्हीं अकाउंट को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा जो अपनी ऑडियंस से हमेशा बातचीत करते रहते हैं. दरअसल, वह क्रिएटर जो अपनी पोस्ट या रिल्स में कमेंट का जवाब देते हैं. पोल एवं सवाल वाले स्टिकर का प्रयोग और समय-समय पर लाइव आते हैं. ये सभी चीजें उनके ऑडियनश का ट्रस्ट बनाते हैं. लोग जब कंटेंट से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं. तभी वह उसे आगे बढ़ाते हैं.
फॉलोअर्स के एक्टिव और इंगेज्ड होने पर ब्रांड्स आपसे खुद संपर्क करते हैं. साथ ही डिजिटल प्रोडक्ट्स, अफिलिएट लिंक, और पेड प्रमोशन द्वारा भी कमाई की जा सकती है. अब के समय में आपको अगर ज्यादा फॉलोअर्स चाहिए तो समय-समय पर इन कामों को करते रहे. ऐसा नहीं करने पर आपके अकाउंट को इंस्टाग्राम सीरीयस नहीं लेगा.
ये भी पढ़ें: ChatGPT यूजर्स को बड़ा धमाका: कंटेंट पर लगने वाला है लगाम, जानें कब से होगा लागू
