लखनऊ में एक युवती ने आरोप लगाया है कि व्यक्ति ने उसकी कोल्डड्रिंक में नशीली चीज मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. जिसके बाद सालों तक उसके अश्लील फोटो की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा.
कोल्डड्रिंक में नशीली चीज मिलाकर किया दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में एक युवती ने एक व्यक्ति के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं. युवती ने पूर्व परिचित के ऊपर उसकी कोल्डड्रिंक में नशीली चीज मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करके अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करके 2 लाख रुपए की वसूली करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी शंत शरण मौर्या के खिलाफ FIR दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है.
साल 2015 में हुई थी जान-पहचान
पीड़ित युवती के मुताबिक साल 2015 में आरोपी उसके घर पर युवती के पिता से मिलने आता था. इसी दौरान युवती की उससे जान-पहचान बढ़ी थी. 11 मई साल 2015 के दिन आरोपी युवती को किताब दिलाने के बहाने डालीगंज ले गया था, इसी दौरान उसने कोल्डड्रिंक में नशीली चीज मिलाकर युवती के साथ में दुष्कर्म किया था. जब युवती होश में आई और विरोध किया, तो आरोपी ने अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी थी.
ब्लैकमेल कर मांगे 2 लाख
इसी डर के कारण युवती चुप रही और उसके बाद में आरोपी कई सालों तक लगातार युवती के साथ में दुष्कर्म करता रहा. पीड़िता के मुताबिक साल 2023 में युवती की शादी तय हुई थी, तो आरोपी ने उसे ब्लैकमेल किया और 2 लाख रुपयों की मांग की. जिसके बाद युवती ने अपनी मां के अकाउंट से रुपए निकाले और आरोपी को दिए थे. इसके बाद भी आरोपी ने लड़के वालों को युवती की अश्लील फोटो भेज दीं, जिससे लड़की की शादी टूट गई. .
कानपुर से भी तुड़वाया रिश्ता
युवती ने बताया कि 4 बार उसकी शादी तय होने के बाद आरोपी ने हर बार अश्लील फोटो भेजकर शादी तुड़वा दी. पीड़िता का यह भी आरोप है कि 20 नवंबर 2025 में जब युवती अपने पिता की दवा देने जा रही थी, उसी दौरान आरोपी और उसके भांजे ने उसे रोड पर पकड़ लिया और उसके साथ में मारपीट की. जिसके बाद जब युवती की शादी कानपुर से तय हुई, तो आरोपी ने उन लोगों को भी अश्लील फोटो दिखाकर रिश्ता तुड़वा दिया. पुलिस का कहना है कि इस मामले में गंभीरता के साथ में जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें- सड़क किनारे मिला युवती का शव, परिजनों ने लगाया चचेरे भाई पर हत्या का आरोप, पुलिस ने मामला किया दर्ज
